लोड हो रहा है...

जैकलीन फर्नाडीज को सुप्रीम कोर्ट से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नहीं मिली कोई राहत

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज को 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की FIR और चार्जशीट को रद्द करने की उनकी याचिका खारिज कर दी है।

यह मामला महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है, जिसमें जैकलीन को भी आरोपी बनाया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि जैकलीन निचली अदालत में आरोप तय होने के स्तर पर अपनी बात रख सकती हैं। ED का आरोप है कि सुकेश के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी होने के बावजूद जैकलीन ने उससे महंगे तोहफे लिए।

इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट भी जैकलीन की याचिका खारिज कर चुका था, जिसके खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। बता दें कि वकील सुमीर सोढ़ी के माध्यम से दायर याचिका में जैकलीन फर्नांडीज ने हाईकोर्ट के 3 जुलाई के आदेश को चुनौती दी थी।

SHABD, September 22, 2025

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।