गुरुवार, अगस्त 13 2026 | 07:28:10 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / नितेश राणे ने सैफ अली खान पर हमले को बताया अभिनय

नितेश राणे ने सैफ अली खान पर हमले को बताया अभिनय

Follow us on:

मुंबई. शिवसेना नेता संजय निरुपम के बाद बीजेपी नेता नितेश राणे ने भी अब बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की सेहत पर अजब सवाल उठाया है. नितेश राणा ने सैफ अली खान के 5 दिन में अस्‍पताल से घर आने पर सवाल उठाए हैं. नितेश राणे ने सैफ अली खान के अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर आश्चर्य जताये हुए सवाल किया- ‘क्या सच में हमला हुआ या सिर्फ़ एक्टिंग की गई?’ इससे पहले संजय निरुपम ने सवाल उठाया था कि सैफ 5 दिन में इतने फिट कैसे हो गए. सैफ की फिटनेस को लेकर अब महाराष्‍ट्र में राजनीति शुरू हो गई है. हालांकि, सैफ की फिटनेस पर डॉक्‍टरों का कहना है कि कोई कितनी जल्‍दी ठीक होता है, ये चोट की गंभीरता और इससे किन अंगों को नुकसान हुआ है, उस पर निर्भर करता है.

सैफ की सेहत पर सवाल- ‘सच में चाकू मारा गया था या नहीं?’

नितेश राणे ने यह भी सवाल उठाया कि मुस्लिम कलाकार पर हमला होता है, तो हल्ला मचता है, लेकिन सुशांत सिंह पर हमला होता है, तो लोग चुप्‍पी साध लेते हैं. राणे ने विपक्षी नेताओं को घेरते हुए कहा कि सुप्रिया सुले और जीतेन्द्र आव्हाड जैसे नेता सिर्फ मुस्लिम कलाकारों की चिंता करते हैं, किसी हिंदू कलाकार की इन्‍हें चिंता नहीं होती है. नितेश राणे ने पिंपरी-चिंचवड़ में बढ़ती मुस्लिम आबादी पर भी चिंता जताई. ऐसे में सैफ पर हुआ हमला और 5 दिन में अस्‍पताल से घर आने का मुद्दा राजनीतिक रंग लेता जा रहा है. नितेश राणे ने बुधवार को एक रैली के दौरान कहा, ‘देखो, बांग्लादेशी मुंबई में सैफ अली खान के घर में घुस गए हैं. पहले ये लोग सड़कों के चौराहों पर खड़े रहते थे, अब घरों में घुसने लगे हैं… जब वह अस्पताल से बाहर आए तो मैंने भी देखा और मुझे शक हुआ कि उसे सच में चाकू मारा गया था या नहीं. जिस तरह से वह चलते हुए बाहर आए, ऐसा लग रहा था मानो वह अभिनय कर रहे हों… यह सब संदिग्ध लग रहा है. उन्होंने दावा किया, ‘लेकिन एक बात है, जब भी शाहरुख खान या सैफ अली खान जैसे किसी खान को चोट लगती है, तो लोग तुरंत बोलना शुरू कर देते हैं और जब एक हिंदू अभिनेता पर अत्याचार होता है, तो कोई कुछ भी कहने के लिए आगे नहीं आता है… उस सुशांत सिंह का क्या हुआ?’

संजय निरुपम ने क्‍या कहा…

नितेश राणा से पहले शिवसेना नेता संजय निरुपम ने सैफ अली खान के बांद्रा स्थित आवास पर चाकू से किए गए हमले के बाद उनकी रिकवरी पर कहा कि 16 जनवरी को सैफ अली खान के साथ जो कुछ भी हुआ, वह बेहद चिंताजनक है. हम परिवार के साथ हैं. सैफ को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और बाहर वह ऐसे दिखे हैं जैसे वह शूटिंग करने के लिए फिट हैं. यह देखना आश्चर्यजनक है. डॉक्टरों ने कहा था कि चाकू उनकी पीठ में 2.5 इंच तक घुस गया था, जिसके लिए छह घंटे का ऑपरेशन करना पड़ा. चिकित्सकीय रूप से इतनी जल्दी ठीक होना कैसे संभव है? सैफ के अस्पताल में भर्ती होने के दौरान जिस तरह से डॉक्टरों का बयान आया था. उसके बाद जिस तरह से सैफ अली खान की रिकवरी हुई, उससे कई सवाल पैदा हो रहा है.

सैफ की रिकवरी पर डॉक्‍टर ने क्‍या कहा?

टीओआई ने फोर्टिस अस्पताल, मुलुंड की प्लास्टिक सर्जन डॉ. रचना टाटारिया से सैफ अली खान की तबीयत को लेकर कहा, ‘देखिए, ऐसा नहीं कि कोई जल्‍दी ठीक नहीं हो सकता है, जल्दी ठीक होना पॉसिबल है. रिकवरी इस पर निर्भर करती है कि चोट कितनी आई है और इसने किन अंगों को नुकसान पहुंचाया है? खान के मामले में, संभवतः नसें बच गईं और रीढ़ की हड्डी पर कोई सीधी चोट नहीं आई. वैश्विक स्तर पर, सर्जरी के बाद रिकवरी (ईआरएएस) प्रोटोकॉल का उपयोग करके सर्जरी की योजना बनाई जाती है, ताकि मरीजों को जल्दी छुट्टी दे दी जाए और उन्हें इंफेक्‍शन न हो. इसके अलावा सर्जन डॉक्‍टर अरशद गुलाम मोहम्मद ने कहा, ‘सैफ को 5 दिन में अस्पताल से छुट्टी मिलना कोई हैरान करने वाला मामला नहीं है, ये संभव है.’

साभार : एनडीटीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

 

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Awarapan 2 vs Batwara 1947 Advance Booking Box Office Clash Poster showing Emraan Hashmi and Sunny Deol

15 अगस्त बॉक्स ऑफिस क्लैश: Advance Booking में इमरान हाशमी की ‘Awarapan 2’ ने सनी देओल की ‘Batwara 1947’ को पछाड़ा

मुंबई | गुरुवार, 13 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के लंबे वीकेंड पर सिनेमाघरों …