शनिवार, सितंबर 19 2026 | 08:35:39 PM

हिंदुस्तान कॉपर ने चिली की कोडेल्को टीम का भारत में स्वागत किया

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) ने आज सुबह नई दिल्ली में चिली की सरकारी स्वामित्व वाली कॉपर खनन कंपनी कोडेल्को (कॉर्पोरेशन नैशनल डेल कोबरे) के एक प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।

चिली के कॉपर की प्रमुख कंपनी के विशेषज्ञ भारत में अपनी तरह के पहले मिशन में विभिन्न खनन और परिचालन पहलुओं का आकलन करने के लिए एचसीएल की सभी इकाइयों और कार्यालयों का दौरा करेंगे। उनकी तीन सप्ताह की यात्रा का उद्देश्य ज्ञान साझा करना और मूल्य संवर्धन के अवसरों का पता लगाना है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001GJHP.jpg

कोडेल्को के खनन विशेषज्ञों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं:

- Advertisement -

1. एंजेलो जियोवानी ग्यूसेप एगुइलर कैटलानो – भूविज्ञान और अन्वेषण

2. जोस रामोम अबाटे पेरेज़ – नवाचार और प्रौद्योगिकी

3. कार्लोस एबेलार्डो विल्चेस डोनोसो – टेलिंग प्रबंधन

4. जॉर्ज लुइस एस्पिंडोला लांडा – जियोटेक्निकल इंजीनियरिंग

5. सर्जियो जोनाथन पिचोट हेरिकेज़ – जियोमेटालर्जी

- Advertisement -

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और चिली के राष्ट्रपति श्री गेब्रियल बोरिक फॉन्ट की मौजूदगी में 01.04.2025 को एचसीएल और कोडेल्को के बीच आदान-प्रदान किए गए ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) के बाद यह पहल की गई है। एमओयू का उद्देश्य अन्वेषण, खनन और खनिज लाभकारीकरण के साथ-साथ कर्मचारी प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण को सुविधाजनक बनाने के लिए ज्ञान और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना है। एमओयू पर एचसीएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक श्री संजीव कुमार सिंह और कोडेल्को के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रूबेन अल्वाराडो विगर ने हस्ताक्षर किए।

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।