लोड हो रहा है...

गुजरात के कच्छ में 3.6 तीव्रता के भूकंप के हल्के झटके किये गए महसूस

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

अहमदाबाद. गुजरात के कच्छ में मंगलवार की रात में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है। बता दें कि इससे पहले सोमवार को भी यहां भूकंप के झटके लग जा चुके हैं। हालांकि भूकंप के चलते अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

कच्छ जिले में रविवार रात को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रविवार को  रात 9:47 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र खावड़ा से 20 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व दिशा में स्थित था। रविवार की रात 9 बजकर 47 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 दर्ज की गई थी।

बता दें कि कच्छ में पिछले तीन दिनों में भूकंप का ये तीसरा झटका है, जिससे इलाके में भूकंपीय गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. लगातार आ रहे झटकों ने स्थानीय प्रशासन और लोगों की चिंता बढ़ा दी है।  विशेषज्ञों के अनुसार, क्षेत्र में हल्की तीव्रता के भूकंप सामान्य माने जाते हैं, लेकिन लगातार झटकों को लेकर सतर्कता जरूरी है। कच्छ क्षेत्र भूगर्भीय रूप से संवेदनशील माना जाता है और यहां समय-समय पर हल्के से मध्यम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं।

साभार : इंडिया टीवी

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।