गुरुवार, सितंबर 10 2026 | 08:26:28 AM

आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे ने पुलिस को धमकाया

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

नई दिल्ली. दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दंगल चरम पर है. इस बीच दिल्ली के ओखला विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार और सीटिंग विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे का वीडियो सामने आया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ओखला के विधायक का बेटा दिल्ली पुलिस को धमकी देता नजर आ रहा है. वीडियो ओखला विधानसभा के नफीस रोड का बताया जा रहा है.

दरअसल, दिल्ली पुलिस जामिया नगर के एसएचओ नरपाल सिंह यादव बीती रात अपनी टीम के साथ गश्त पर थे. वह अपनी टीम के साथ गुरुवार को रात के करीब 8.30 बजे गश्त कर रहे थे. इस दौरान वहां से अमानतुल्लाह खान का बेटा बाइक पर सवार होकर गुजरा. पुलिस का कहना है कि बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगा था. गश्त के दौरान दिल्ली पुलिस की टीम ने मॉडिफाइड बाइक और उसके चालक को रोका. पुलिस ने कहा, “बाइक का चालान होगा. इस पर बाइक चालक ने पुलिस को फोन मिलाकर विधायक से बात कराने की कोशिश की.”

बाइक चालक ने खुद को विधायक का बेटा अनस बताया. साथ ही पुलिस से कहा, “आप मुझे गिरफ्तार करोगे न. गिरफ्तार करो. साथ ही ये भी कहा कि मैं लॉ का स्टूडेंट हूं. तुम एमवीए एक्ट में चालान नहीं कर सकते.” पुलिस ने कहा कि चालान मॉडीफाइड बाइक का एमवीए एक्ट में ही होगा. इसपर युवक ने कहा कि लो मेरी बाइक और लेकर जाओ. मैं, नहीं जा रहा थाने.

मॉडीफाइड बाइक जब्त

दिल्ली पुलिस द्वारा सख्ती दिखाने पर आरोपी थाने जाने के लिए तैयार हुआ. उसके बाद पुलिस की टीम ने उसके बाइक का चालान काटा और उसकी बाइक जब्त कर ली. दिल्ली पुलिस ने 20 हजार रुपये का चालान किया है. अब उसी घटना का किसी ने वीडियो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट कर दिया, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

साभार : एबीपी न्यूज

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

 

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।