लोड हो रहा है...

मुस्लिम आरक्षण के लिए जरूरत पड़ी तो संविधान भी बदल देंगे : डीके शिवकुमार

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
4 Min Read

बेंगलुरु. कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान पर बेंगलुरु से लेकर दिल्ली तक हंगामा मचा हुआ है. उन्होंने सरकारी ठेकों में मुस्लिमों को चार फीसदी आरक्षण दिए जाने का समर्थन करते हुए कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो इसके लिए संविधान भी बदल देंगे. उनके इस बयान पर संसद में हंगामा मचा हुआ है. बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने इस पर कहा कि मुस्लिमों को आरक्षण असंवैधानिक हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम वोटबैंक के लिए ऐसा किया जा रहा है.

रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘डीके शिवकुमार ने कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो हम संविधान बदल देंगे. जब हंगामा हुआ तो वह कह रहे हैं कि मेरे बयान को गलत कोट किया गया है. आप पिछड़ेपन के आधार पर आरक्षण दे सकते हैं, लेकिन मुस्लिमों को सीधे आरक्षण देंगे तो ये असंवैधानिक है. मुस्लिम वोटबैंक के लिए ऐसा किया जा रहा है. हम इसकी भर्त्सना करते हैं.’

कांग्रेस लीडरशिप स्पष्टीकरण दे: रविशंकर प्रसाद

बीजेपी सांसद ने कांग्रेस की सीनियर लीडरशिप से मांग करते हुए कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को डीके शिवकुमार के बयान पर स्पष्टीकरण देना चाहिए. वो सामने आकर बताएं कि तुष्टिकरण के लिए संविधान को नहीं बदलेंगे. डीके शिवकुमार एक शुरुआत है. ये कांग्रेस पार्टी का एक हिडेन एजेंडा है.

तीन तलाक कानून का सोनिया-ममता ने किया विरोध: रविशंकर

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रसाद ने कहा कि सोनिया गांधी, ममता बनर्जी ने वोटबैंक के लिए तीन तलाक को खत्म करने के बिल का विरोध किया था. कांग्रेस ने शाहबानो के केस को पलट दिया था. राजीव गांधी को झुकना पड़ा था, लेकिन हम तीन तलाक लेकर आए. सोनिया गांधी महिला हैं, ममता बनर्जी एक महिला हैं, लेकिन वोटबैंक के कारण इन महिला नेताओं ने तीन तलाक का विरोध किया था.

- Advertisement -

राहुल गांधी महाकुंभ में क्यों नहीं गए?- रविशंकर

उन्होंने कहा कि नागपुर हिंसा पर अबतक कांग्रेस की ओर से कोई बयान नहीं आया. राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी में से कोई महाकुंभ नहाने क्यों नहीं गया? राहुल गांधी पहले मंदिर में दिखाई भी देते थे, लेकिन अब वो नहीं दिखाई देते. वोटबैंक का दवाब है. बार-बार हारते हैं, सिकुड़ते जा रहे हैं. बिहार-यूपी में साफ हो गए हैं. फिर भी वोटबैंक के लिए मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए आप कहां तक जाएंगे.

औरंगजेब विवाद में क्या है राहुल गांधी का स्टैंड?- बीजेपी

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ये लोग राणा सांगा की आलोचना कर रहे हैं, औरंगजेब की सराहना करते हैं. ये देश शिवाजी को हीरो मानता है. राहुल गांधी से सवाल पूछता हूं शिवाजी और औरंगजेब को लेकर विवाद चल रहा है तो आप कहां खड़े हैं? इस पर खामोशी नहीं चलने वाली है सवाल विरासत का है, कांग्रेस जवाब दे.

साभार : एबीपी न्यूज

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

- Advertisement -

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।