लोड हो रहा है...

क्रिकेटर केएल राहुल बने पिता, पत्नी अथिया शेट्टी ने बेटी को दिया जन्म

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

नई दिल्ली. भारतीय टीम के बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल-2025 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ पहला मैच नहीं खेल रहे हैं। दिल्ली सीजन का अपना पहला मैच सोमवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ खेल रही है। इस मैच में राहुल नहीं है और अब इसकी वजह भी सामने आ गई है। राहुल पिता बन गए हैं। राहुल की पत्नी आथिया शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर जानकारी दी कि वह मां बन गई हैं और उनको बेटी हुई है। राहुल इस मौके पर अपनी पत्नी के साथ ही हैं। आथिया ने जैसे ही ये पोस्ट किया सोशल मीडिया पर धूम मच गई और ये जमकर वायरल हो गया।

वापस लौटे घर

राहुल दिल्ली की टीम के साथ जुड़ गए थे और विशाखापट्टनम में टीम के साथ अभ्यास भी किया था। लेकिन फिर वह दोबारा अपने घर लौटे और फिर शाम को खबर आई की उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है। आथिया ने एक पोस्टर पोस्ट करते हुए लिखा, “हमें बेटी हुई है। 24.03.2025। आथिया और राहुल।” लंबे समय तक डेट करन के बाद दोनों ने 23 जनवरी 2023 को शादी की थी। ये शादी आथिया के पिता और बॉलीवुड के स्टार सुनील शेट्टी के फार्म हाउस पर हुई थी।

दिल्ली ने दी इजाजत

राहुल आईपीएल के लिए दिल्ली की टीम के साथ जुड़ गए थे लेकिन जैसे ही उन्हें अपनी पत्नी के बारे में जानकारी मिली उन्होंने टीम मैनेजमेंट से परिवार से जुड़ने की इजाजत मांगी। इस अहम मौके को समझते हुए मैनेजमेंट ने राहुल को मना नहीं किया और उन्हें टीम से जाने की मंजूरी दे दी। इसी कारण राहुल अपने जीवन के बड़े मौके पर पत्नी के साथ रह पाए।  दोनों पहली बार माता-पिता बने हैं और दोनों को जमकर बधाइयां मिल रही हैं।

साभार : दैनिक जागरण

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।