लोड हो रहा है...

कांग्रेस को 85 साल बाद बिहार की याद आई: रवि शंकर प्रसाद

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

पटना. बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस की सेंट्रल वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक पटना में आयोजित करने पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस को 85 साल बाद बिहार की याद आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कभी भी बाबा जगजीवन राम को प्रधानमंत्री बनने का मौका नहीं दिया।

रवि शंकर प्रसाद ने कांग्रेस की CWC बैठक को लेकर कहा कि कांग्रेस हमेशा की तरह इस बार भी जनता को गुमराह करने में लगी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, लेकिन अभी तक कांग्रेस ने बिहार के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, जो जनता के साथ छलावा है।

SHABD, September 24, 2025

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।