मंगलवार, अगस्त 25 2026 | 02:34:49 AM
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / देश के अधिकतर राज्यों से मानसून की वापसी

देश के अधिकतर राज्यों से मानसून की वापसी

Follow us on:

नई दिल्ली. मौसम विभाग ने आज बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के शेष भागों, तथा गुजरात और राजस्थान के कुछ और भागों से आज वापस लौट गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ भागों से भी वापस लौट गया है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों में गुजरात, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के शेष भागों, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ और भागों से दक्षिण-पश्चिम मानसून के वापस लौटने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के दौरान छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।

SHABD, September 24, 2025

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

भारत से विदेश जाने वालों के लिए बड़ी राहत! 1 सितंबर 2026 से इमिग्रेशन में कागजी बोर्डिंग पास और स्टांपिंग की अनिवार्यता खत्म

नई दिल्ली । शनिवार, 22 अगस्त 2026 यदि आप भी अक्सर विदेशों की यात्रा करते …