लोड हो रहा है...

सोनू सूद की पत्नी सोनाली सड़क दुर्घटना में हुई घायल

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

मुंबई. रात को मुंबई-नागपुर हाईवे पर एक बड़ी कार दुर्घटना में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद घायल हो गईं, आपको बता दें कि एक्टर ने इस बात की जानकारी साझा की है और अपनी पत्नी को लेकर अपडेट दिया है.

सोनू सूद ने दी पत्नी के स्वास्थ्य की जानकारी

सोनू ने अपनी पत्नी के घायल होने के बारे में बात की और कहा, “अब वह ठीक हैं. चमत्कारिक ढंग से बच गईं. ओम साईं राम.”

कैसे हुआ एक्सीडेंट

जानकारी के अनुसार बॉलीवुड स्टार सोनू सूद की पत्नी सोनाली मंगलवार को मुंबई-नागपुर हाईवे पर सफर कर रहीं थीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुर्घटना के समय वह अपने भतीजे के साथ यात्रा कर रही थीं. इस एक्सीडेंट में उनके भतीजे को भी चोटें आई हैं. दोनों को तुरंत इलाज के लिए मुंबई के एक निजी अस्पताल ले जाया गया. आपको बता दें कि सोनाली का भतीजा ही गाड़ी चला रहा था. दुर्घटना में उसे भी चोटें आईं हैं.  यह घटना सोमवार देर रात (24 मार्च) को हुई और सोनाली और उनके भतीजे दोनों का नागपुर के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है. सोनू अपनी पत्नी के पास पहुंचे और पिछली रात से ही नागपुर में हैं. इस बीच, सोनाली और उनके भतीजे को नागपुर के मैक्स अस्पताल में निगरानी में रखा गया है; सोनाली की बहन को कोई चोट नहीं आई है, उन्हें केवल मामूली चोटें आई हैं.

इस कार में कर रहीं थी सफर

सोनू सूद की पत्नी MG की विंडसर कार में सफर कर रहीं थीं जो कि एक इलेक्ट्रिक कार है. इस कार की कीमत 13.50 लाख रुपये से 15.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है. एमजी विंडसर ईवी की एक बार फुल चार्ज पर 332 किमी (एआरएआई-प्रमाणित) की दावा की गई रेंज है. बैटरी-ए-ए-सर्विस (BaaS) मॉडल के तहत, कार को 9.99 लाख रुपये + 3.5 रुपये प्रति किलोमीटर बैटरी किराये पर लिया जा सकता है.

- Advertisement -

साभार : जी न्यूज

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।