रविवार, सितंबर 20 2026 | 02:23:38 AM

भारत में पाकिस्तान सरकार का एक्स अकाउंट ब्लॉक हुआ, वेबसाइट भी नहीं खुलेगी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

जम्मू. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। हमले में 25 भारतीय नागरिकों और एक नेपाली नागरिक की जान गई थी। इस हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की एक आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें पाकिस्तान को कड़ा जवाब देने का फैसला लिया गया।

पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक X अकाउंट को भारत में ब्लॉक किया गया

भारत ने पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट की देश में पहुंच को रोक दिया है यानी पाकिस्तान सरकार का एक्स हैंडल भारत में नहीं दिखेगा और ना ही उसके कोई पोस्ट नजर आएंगे हालांकि पाकिस्तान और भारत के बाहर अन्य देशों में यह अकाउंट एक्टिव दिखेगा। ए्क्स हैंडल के अलावा पाकिस्तान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट को भी भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। भारत में https://pakistan.gov.pk/ को एक्सेस नहीं किया जा सकता है। यह कदम CCS की बैठक के बाद उठाया गया है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बुधवार शाम प्रेस वार्ता में बताया कि भारत और पाकिस्तान दोनों अपने उच्चायोगों में कार्यरत स्टाफ की संख्या को घटाकर 55 से 30 कर रहे हैं। यह प्रक्रिया 1 मई तक पूरी कर ली जाएगी।

सुरक्षा समिति की बैठक में शामिल वरिष्ठ नेता

इस अहम CCS बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शामिल थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक से पहले ही कहा था कि पहलगाम हमले के दोषियों को करारा जवाब दिया जाएगा, और भारत उन लोगों को भी छोड़ेगा नहीं “जो पर्दे के पीछे से षड्यंत्र रच रहे हैं।”

साभार : अमर उजाला

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।