लोड हो रहा है...

आईएसआईएस ने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को दी धमकी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को कथित रूप से धमकी भरे ईमेल मिले हैं, जिसके बाद उनकी सुरक्षा संबंधी चिंता पैदा हो गई है. दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. गंभीर को ये धमकी भरे ईमेल एक संदिग्ध जीमेल खाते से 22 अप्रैल को मिले. इसी दिन आतंकवादियों ने कश्मीर के पहलगाम में 26 लोगों को मार दिया था, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे.

पुलिस उपायुक्त (मध्य) एम हर्षवर्धन ने एक बयान में कहा, ‘हमें गौतम गंभीर से जुड़ी एक ईमेल आईडी पर कथित रूप से धमकी भरे ईमेल प्राप्त होने के बारे में सूचित किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.’ अधिकारी ने कहा, ‘गौतम गंभीर पहले से ही दिल्ली पुलिस की सुरक्षा में हैं और हम विशिष्ट सुरक्षा व्यवस्था पर टिप्पणी नहीं करते हैं.’ पुलिस सूत्रों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद गंभीर को ‘आईएसआईएस कश्मीर’ नाम के प्रेषक से दो धमकी भरे मेल मिले है जिनमें ‘आई किल यू’ (मैं तुम्हें मार दूंगा) लिखा है. इस संबंध में राजिंदर नगर पुलिस स्टेशन में धमकी भरे मेल के स्क्रीनशॉट के साथ शिकायत दर्ज की गई है.

शिकायत में कहा गया है, ‘प्रिय महोदय, नमस्कार. जैसा कि हमने बात की, कृपया भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर (पूर्व सांसद) की मेल आईडी पर प्राप्त ‘धमकी भरे मेल’ को नीचे देखें. कृपया तदनुसार प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करें और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें.’ यह पहली बार नहीं है जब गंभीर को धमकी दी गई है. इससे पहले 2022 में भी उन्हें इसी तरह की धमकियां मिली थीं जिसके बाद उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी.

साभार : न्यूज18

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।