लोड हो रहा है...

मोदी सरकार ने पीएफ पर ब्याज दर को 8.25 प्रतिशत बनाए रखा

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. नौकरीपेशा कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. दरअसल, सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर 8.25 फीसदी ब्याज दर को मंजूरी दी है. यह दर फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए है. इससे 7 करोड़ ईपीएफओ मेंबर्स को फायदा होगा. अगर आपके पीएफ अकाउंट में 2 लाख रुपये जमा होंगे तो आपको 16,500 रुपये ब्याज मिलेगा. इससे पहले एम्पलाइज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) ने 28 फरवरी को फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए ईपीएफ डिपॉजिट पर 8.25 फीसदी की ब्याज दर को बरकरार रखने का फैसला किया था.

पीएफ पर ब्याज की पिछली बार इसे बढ़ाकर 8.25 फीसदी किया गया था. उससे पहले 2022-23 में पीएफ सब्सक्राइबर्स को 8.15 फीसदी ब्याज दिया गया था. इस बार इसे 8.25 फीसदी पर बरकरार रखने का फैसला किया गया है.

पिछले 9 साल में PF पर किस दर से ब्याज मिलता रहा है.
वित्त वर्ष 2024-25 में 8.25 फीसदी
वित्त वर्ष 2023-24 में 8.25 फीसदी
वित्त वर्ष 2022-23 में 8.15 फीसदी
वित्त वर्ष 2021-22 में 8.10 फीसदी
वित्त वर्ष 2020-21 में 8.50 फीसदी
वित्त वर्ष 2019-20 में 8.50 फीसदी
वित्त वर्ष 2018-19 में 8.65 फीसदी
वित्त वर्ष 2017-18 में 8.55 फीसदी
वित्त वर्ष 2016-17 में 8.65 फीसदी

साभार : न्यूज18

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।