लोड हो रहा है...

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने न्यूयॉर्क में एफआईपीआईसी के विदेश मंत्रियों की एक बैठक की मेज़बानी की

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

नई दिल्ली. विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर ने न्यूयॉर्क में भारत-प्रशांत द्वीप समूह सहयोग मंच- एफआईपीआईसी के विदेश मंत्रियों की एक बैठक की मेज़बानी की। यह बैठक कल संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र से इतर हुई।

एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री जयशंकर ने कहा कि उन्हें एफआईपीआईसी विदेश मंत्रियों की बैठक की मेज़बानी करके खुशी हो रही है और यह जानकर प्रसन्नता है कि एफआईपीआईसी-III शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 12-सूत्रीय कार्ययोजना अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है। डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत और प्रशांत द्वीप समूह के देश विकास भागीदार हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनका एजेंडा स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण पर केंद्रित है।

SHABD, September 25, 2025

 

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

 

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।