लोड हो रहा है...

बीसीसीआई ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों फरहान और रऊफ के अनुचित व्यवहार पर दर्ज कराई आधिकारिक शिकायत

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड -बीसीसीआई ने 21 सितंबर को एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेटरों साहिबज़ादा फरहान और हारिस रऊफ के अनुचित व्यवहार के लिए उनके खिलाफ आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज कराई है। भारतीय टीम ने इस दुर्व्यवहार के लिए दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पाकिस्तान की पारी के दौरान, सलामी बल्लेबाज साहिबज़ादा फरहान ने अपने बल्ले को बंदूक की तरह पकड़कर अपने अर्धशतक का जश्न मनाया। वहीं, तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने भारतीय दर्शकों की ओर उंगली उठाकर 0-6 का इशारा किया। यह पाकिस्तान के इस निराधार दावे का संदर्भ था कि उन्होंने इस साल मई में भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान छह भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया था। यह शिकायत अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद -आईसीसी और मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट के समक्ष दर्ज कराई गई है।

SHABD, September 25, 2025

 

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

 

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।