लोड हो रहा है...

गुजरात के देहगाम में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

गांधीनगर. गुजरात के गांधीनगर स्थित देहगाम के बहियाल गांव में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो गुटों के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि गरबा कार्यक्रम के दौरान हिंसा भड़क उठी। उपद्रवियों ने अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन गुस्साई भीड़ ने पुलिस टीम पर भी हमला बोल दिया। इस दौरान भीड़ ने 8 से अधिक वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया, एक दुकान में तोड़फोड़ कर आग लगा दी और पुलिस के दो वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया।

हालांकि इस हिंसा में किसी के हताहत होने की खबर अब तक नहीं मिली है। फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण में बताया जा रहा है। गांधीनगर के एएसपी आयुष जैन ने बताया कि, “बहियाल गांव में दो गुटों के बीच सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में पत्थरबाजी में तब्दील हो गया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में लिया गया है। अब तक 60 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। आगे की जांच जारी है।”

SHABD, September 25, 2025

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।