रविवार, सितंबर 20 2026 | 08:55:45 AM

अर्थव्‍यवस्‍था को और मजबूत बनाने के लिए बैंको को अधिक महत्‍वपूर्ण भूमिका निभानी होगी: निर्मला सीतारामन

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

नई दिल्ली. केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि वित्‍तीय प्रणाली को संचालित कर रहे संस्‍थानों की देश के आर्थिक विकास में बहुत महत्‍वपूर्ण भूमिका है। उन्‍होंने कहा कि अर्थव्‍यवस्‍था को और मजबूत बनाने के लिए आने वाले समय में बैंको को अधिक महत्‍वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। पुणे में आज बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र के 91वें स्‍थापना दिवस के अवसर पर एक विशेष समारोह में वित्‍त मंत्री ने कहा कि जहां एक ओर तेजी से आर्थिक विकास के लिए प्रौद्योगिकी आवश्‍यक है तो वहीं बैंको को भी अभिनव दृष्टिकोण अपना कर योगदान देना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नागरिक देवा भव: की अवधारणा का उल्‍लेख करते हुए वित्‍त मंत्री ने कर-निर्धारण और बैंकिंग योजनाओं को ग्राहक केन्द्रित बनाने की आवश्‍यकता पर बल दिया।समारोह में वित्‍त मंत्री ने वीडियों कॉफ्रेन्सिंग के माध्‍यम से बाणेर में बैंक के नए कारपोरेट कार्यालय का उद्घाटन किया और ‘ज़ेन लाइफ’ मोबाइल बैंकिंग एप की भी शुरूआत की।

SHABD, September 25, 2025

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।