रविवार, सितंबर 20 2026 | 08:55:39 AM

भारतीय रिज़र्व बैंक ने डिजिटल भुगतान लेनदेन के प्रमाणीकरण पर नए दिशानिर्देश जारी किए

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

नई दिल्ली. भारतीय रिज़र्व बैंक ने डिजिटल भुगतान लेनदेन के प्रमाणीकरण पर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। ये दिशानिर्देश अगले वर्ष पहली अप्रैल से प्रभावी होंगे। बैंक ने कहा कि डिजिटल भुगतानों में कम से कम एक परिवर्तनशील प्रमाण, जैसे पासवर्ड, ओटीपी या फ़िंगरप्रिंट का उपयोग करना होगा। जोखिम-आधारित जाँच, अंतर-संचालन और जारीकर्ता के दायित्‍वों पर भी बल दिया गया है।

इसके अतिरिक्त, पहली अक्तूबर, 2026 तक, कार्ड जारीकर्ताओं को सीमा-पार लेनदेन के लिए जोखिम-आधारित व्‍यवस्‍था लागू करना होगा। इन दिशानिर्देशों का उद्देश्य भारत की तेज़ी से बढ़ती डिजिटल भुगतान व्‍यवस्‍था में सुरक्षा को बढ़ाना है।

SHABD, September 25, 2025

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।