लोड हो रहा है...

22-24 सितंबर 2025 तक भारतीय प्रतिनिधिमंडल के संयुक्त राज्य अमेरिका दौरे पर वक्तव्य

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने 22 से 24 सितंबर 2025 तक संयुक्त राज्य अमरीका का दौरा किया। मंत्री महोदय ने संयुक्‍त राज्‍य अमरीका के व्यापार प्रतिनिधि, राजदूत जैमीसन ग्रीर और भारत में नियुक्‍त होने वाले अमरीकी राजदूत श्री सर्जियो गोर के साथ बैठकें कीं। द्विपक्षीय व्यापार मामलों पर अमरीकी सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बैठकों के अलावा प्रतिनिधिमंडल ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर अमरीका स्थित प्रमुख व्यवसायों और निवेशकों के साथ चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल ने समझौते के विभिन्न पहलुओं पर अमरीकी सरकार के साथ सकारात्मक बैठकें कीं। दोनों पक्षों ने समझौते की संभावित रूपरेखा पर विचारों का आदान-प्रदान किया और परस्‍पर लाभकारी व्यापार समझौते के शीघ्र होने के उद्देश्‍य से वार्ताओं को जारी रखने पर सहमि‍त व्‍यक्‍त की। व्यवसायों और निवेशकों के साथ हुई बैठकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। व्यापारिक नेतृत्‍व ने भारत की विकास गाथा में विश्वास जताया और भारत में अपनी व्यावसायिक गतिविधियों को तेज करने की इच्छा व्यक्त की।

 

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

 

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।