लोड हो रहा है...

नासा ने चंद्रमा पर पानी खोजने के लिए भेजा सैटेलाइट

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

वाशिंगटन. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) ने अंतरिक्ष में एक नई सैटेलाइट लॉन्च कर दी है। यह सैटेलाइट 26 फरवरी को अमेरिका के फ्लोरिडा से लॉन्च की गई है। यह सैटेलाइट चंद्रमा पर पानी का पता लगाएगी। नासा ने इस मिशन को SpaceX Falcon 9 नाम दिया है।

क्या है SpaceX Falcon 9 मिशन?

चंद्रमा की सतह पर काफी लंबे समय से पानी की खोज की जा रही है। ऐसे में नासा का यह नया मिशन काफी सुर्खियों में है। नासा ने लूनर ट्रेलब्लेजर के साथ SpaceX Falcon 9 रॉकेट को अंतरिक्ष में भेजा है। यह ट्रेलब्लेजर चांद की सतह के चक्कर लगाते हुए पानी की खोज करेगा।

चांद पर बनाएगा बर्फ का नक्शा

बता दें कि पिछले दिनों चांद पर पानी की मौजूदगी का पता चला था। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि चांद पर भारी संख्या में बर्फ हो सकती है। ऐसे में SpaceX Falcon 9 मिशन के तहत नासा चांद पर मौजूद बर्फ का नक्शा तैयार करेगा। इससे पता लगाया जा सकेगा कि चांद पर कहां और कितनी मात्रा में बर्फ मौजूद है?

क्या खास है यह मिशन?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगर नासा का यह मिशन सफल होता है तो यह एक बड़ी कामयाबी साबित हो सकती है। इससे न सिर्फ चांद पर पानी का पता चल जाएगा बल्कि इसे ऑक्सीजन और हाईड्रोजन ईंधन की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

- Advertisement -

साभार : न्यूज24

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।