लोड हो रहा है...

चैंपियन ट्राफी : बारिश के कारण रद्द हुआ पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच का मैच

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

इस्लामाबाद. पाकिस्तान और बांग्लादेश का चैंपियंस ट्रॉफी अभियान बिना जीत के खत्म हुआ, क्योंकि गुरुवार को दोनों के बीच रावलपिंडी में होने वाला मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया. बारिश के चलते मैच का टॉस भी नहीं हो पाया. पाकिस्तान को लीग स्टेज में न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रन और उसके बाद भारत के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली. जबकि बांग्लादेश को भारत के खिलाफ 6 विकेट और न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच के रद्द होने के साथ ही दोनों टीमों के अंक का खाता को खुला, लेकिन दोनों का अभियान बिना जीत के ही खत्म हुआ. यह लगातार तीसरी बार है जब पाकिस्तान किसी वैश्विक व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट के ग्रुप चरणों में बाहर हुआ है, इससे पहले 2024 टी20 विश्व कप और 2023 वनडे विश्व कप में भी वह जल्दी बाहर हो गया था.

साभार : एनडीटीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

- Advertisement -

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।