लोड हो रहा है...

मुरादाबाद में कीर्तन रोकने पहुंचे दूसरे समुदाय के लोग, कई घायल

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के थाना बिलारी इलाके में तेज आवाज में कीर्तन कर रही महिलाओं को दूसरे समुदाय के लोगों के रोकने से विवाद हो गया. वहीं दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने से कई लोगों के घायल होने की सूचना पर थाना पुलिस और अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने कई घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और पीड़ितों की तहरीर के आधार पर एक दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है. दरअसल, घटना बिलारी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव की है, जहां की महिलाओं ने सीधे तौर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों पर आरोप लगाया है कि कीर्तन करते समय उन पर हमला बोला दिया और पत्थर बरसाने शुरू कर दिए. हालांकि एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने कहा कि सोमवार की देर शाम मस्जिद में जानवर घुस जाने से दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था. मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले की जांच की जा रही हैं.

दो पक्षों में हुई मारपीट

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विवाद की जानकारी मिली है पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल ही मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मुरादाबाद पुलिस को मामले में जांच पड़ताल की छूट दी गई है. मुरादाबाद पुलिस से पीड़ित पक्ष ने शिकायत की गई है, जिसके बाद पुलिस के द्वारा मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. पुलिस अधिकारियों ने मामले में कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. मुरादाबाद पुलिस ने मारपीट के मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

पुलिस कर रही जांच

मुरादाबाद के बिलारी थाना इलाके में हुई घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दोनों ही पक्षों में तनाव की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल एसपी देहात के नेतृत्व में गांव में पहुंचा था. पुलिस टीम ने गांव में पहुंचकर मामले को शांत कराया था, मुरादाबाद पुलिस के द्वारा मामला शांत करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है.

साभार : टीवी9 भारतवर्ष

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।