लोड हो रहा है...

संप्रदाय विशेष के लोगों ने प्रदर्शन कर रहे हिन्दू संगठनों का किया विरोध, हुई झड़प

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

मुंबई. जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है. जगह-जगह पाकिस्‍तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इस बीच मुंबई के वाकोला इलाके में दो समुदायों के बीच झड़प हो गई. वाकोला पुलिस ने 15 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर हिंदू संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके बाद दूसरे समुदाय के लोग पहुंचे और कहासुनी शुरू हो गई. कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों समुदाय के लोगों बीच हाथपाई तक हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामला शांत करने की कोशिश की.

पुलिस ने बताया कि 15 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शांति बनाए रखे, अब सब कुछ शांत हो गया है, इसलिए किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दें.

साभार : एनडीटीवी

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।