लोड हो रहा है...

आप नेता सौरभ भारद्वाज के 13 ठिकानों पर ईडी का छापा

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी, ED) ने आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सौरभ भारद्वाज के घर पर छापेमारी की है। बताया गया कि एक अस्पताल निर्माण परियोजना में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में यह कार्रवाई की गई है। दिल्ली में अस्पतालों के निर्माण में कड़ोरों का घोटाला करने के मामले ने ईडी ने दिल्ली-एनसीआर में 13 जगहों पर छापेमारी की। जिन जगहों पर छापेमारी की उनमें आप के नेता सौरभ भारद्वाज के आवास, परियोजनाओं में शामिल ठेकेदार, बिचौलिए और सरकारी अधिकारी शामिल हैं।

इन्होंने टेंडर प्रक्रिया को प्रभावित कर घोटाला किया था। इनके आवासीय परिसर और कार्यालयों में छापेमारी की गई। सरकारी पैसों के दुरुपयोग और मनी लॉन्ड्रिंग के साक्ष्यों का पता लगाने के लिए यह कारवाई की गई। दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने 26 जून को एलजी के निर्देश पर अस्पतालों के निर्माण में घोटाले को लेकर दिल्ली सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्रियों, निजी ठेकेदारों और अज्ञात सरकारी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

सौरभ भारद्वाज के घर पर ईडी की छापेमारी को लेकर आम आदमी पार्टी का पहला बयान सामने आया है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि पीएम मोदी की डिग्री से ध्यान भटकाने के लिए सौरभ के यहां रेड हुई। उन्होंने कहा कि जिस समय का ये केस है, तब सौरभ भारद्वाज मंत्री ही नहीं थे। ये पूरा केस ही झूठा है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि सतेंद्र जैन के केस से साफ है कि आप नेताओं पर झूठे केस हुए हैं।

साभार : दैनिक जागरण

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।