लोड हो रहा है...

सीरिया की एक मस्जिद में नमाज के दौरान हुए बम विस्फोट में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई, 18 घायल

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

दमिश्क़. सीरिया में बड़ा हमला हुआ है. होम्स की एक मस्जिद को निशाना बनाया गया है. यहां हुए ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत हुई है. 18 लोग घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि मस्जिद के अंदर विस्फोटक प्लांट किया गया था. सुरक्षाबलों ने मस्जिद के साथ इलाके को घेर लिया है. यह धमाका विद्रोहियों के कब्जे वाले उत्तरी ग्रामीण इलाके में नमाज के वक्त हुआ.

सीरियन अरब न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मध्य सीरिया के होम्स के वादी अल-दहाब जिले में इमाम अली इब्न अबी तालिब मस्जिद में हुए आतंकी हमले में अभी तक 8 लोगों के मारे जाने की खबर है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया है कि विस्फोट 18 लोग घायल हुए हैं. घायलों को होम्स के करम अल-लूज़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कड़ा किया गया मस्जिद के चारों ओर सुरक्षा घेरा

गृह मंत्रालय का कहना है कि इंटरनल सिक्योरिटी यूनिट्स को तुरंत घटनास्थल पर तैनात किया गया है. मस्जिद के चारों ओर सुरक्षा घेरा कड़ा किया गया है. संबंधित अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है. हमलावरों का पता लगाने के लिए सबूत जुटाना शुरू कर दिया है. शुरुआती जांच से संकेत मिला है कि ये ब्लास्ट मस्जिद के अंदर लगाए गए विस्फोटक उपकरणों के कारण हुआ.

हमले को लेकर क्या बोला गृह मंत्रालय?

मंत्रालय का कहना है कि ये ब्लास्ट मानवीय और नैतिक मूल्यों पर हमला है. इन हमले में शामिल लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा. हम सुरक्षा को मजबूत करने और नागरिकों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं. गृह मंत्रालय का कहना है कि विस्फोट में अली बिन अबी तालिब मस्जिद को निशाना बनाया गया है.

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।