लोड हो रहा है...

नेपाल में आया 5.5 तीव्रता का भूकंप, पाकिस्तान में भी कांपी धरती

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
4 Min Read

नई दिल्ली. फरवरी के महीने में दिल्ली, असम, गाजियाबाद, बंगाल की खाड़ी में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के इन झटकों ने हर किसी को डरा दिया. इन भूकंप का डर लोगों के जेहन से निकलने से पहले ही नेपाल और पाकिस्तान में भी भूकंप आ गया, जिससे लोग और सहम गए. भूकंप के झटके नेपाल के अलावा बिहार के कई जिलों में भी महसूस किए गए. जहां नेपाल में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 रही. वहीं आज सुबह 05.14 बजे पाकिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 थी. नेपाल और पाकिस्तान में आए भूकंप ने भारत के लोगों को फिर से डरा दिया है. नेपाल के भूकंप की खबर जैसे ही लोगों तक पहुंची वैसे ही लोगों को नेपाल के उस विनाशकारी भूकंप की याद आ गई, जिसने नेपाल में भारी तबाही मचाई थी.

पिछले कुछ दिनों में कहां-कहां आए भूकंप, देखे लिस्ट

भूकंप कबतीव्रता (Richter scale)
नेपाल28 FEB5.5
पाकिस्तान28 FEB4.5
मोरीगांव असम27 FEB5.0
लेह, लद्दाख26 FEB3.5
म्यांमार26 FEB3.1
तिब्बत25 FEB4.2
तिब्बत25 FEB3.9
तिब्बत25 FEB3.7
वेस्ट खासी हिल्स मेघालय25 FEB3.0
बंगाल की खाड़ी25 FEB5.1
उखरुल, मणिपुर25 FEB3.2

जानकारी के अनुसार नेपाल में आए भूकंप का केंद्र बागमती था. हालांकि राहत की बात ये है कि अभी तक भूकंप के कारण जान-माल का किसी प्रकार का नुकसान होने की कोई खबर नहीं मिली है. भूकंप के कारण लोग अपने घरों से निकलकर खुले इलाकों की ओर भागे.

नेपाल के विनाशकारी भूकंप की यादें हुई ताजा

नेपाल दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में से एक है. नेपाल भूकंपीय क्षेत्र IV और V में आता है. इसलिए यहां के कई इलाकों में भूकंप का खतरा लगातार बना रहता है. साल 2015 में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में यहां 9,000 से अधिक लोग मारे गए थे. इसमें दस लाख से अधिक इमारतें क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गई थीं. इस इतिहास को देखते हुए, मध्यम तीव्रता के भूकंप भी आफ्टरशॉक्स और दीर्घकालिक क्षति की चिंता पैदा करते हैं. इससे पहले असम के म रीगांव में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 थी. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि असम के मोरीगांव में भूकंप 2:25 बजे आया था. मोरीगांव में आए इस भूकंप की गहराई 16 किलोमीटर थी.

लद्दाख में बुधवार शाम करीब पांच बजकर 36 मिनट पर यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए. यहां आए भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी. जानकारी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 रही हैं. वहीं, भूकंप के झटकों से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. भूकंप के झटकों से किसी भी तरह के जान-माल के हानि होने की कोई खबर नहीं है. भारत ही नहीं बल्कि 26 फरवरी को म्यांमार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. म्यांमार में आए भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 3.1 रही. जानकारी के मुताबिक ये भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था. फिलहाल म्यांमार से भी किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है. एक राहत की बात ये है कि म्यांमार में आए भूकंप की तीव्रता काफी कम थी.

- Advertisement -

साभार : एनडीटीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।