गुरुवार, अगस्त 27 2026 | 01:13:22 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / दुर्घटनाग्रस्त हुई अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की कार, कोई घायल नहीं

दुर्घटनाग्रस्त हुई अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की कार, कोई घायल नहीं

Follow us on:

मुंबई. बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन कुछ समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुखियां बटोर रही हैं. ऐसे में एक्ट्रेस को लेकर हाल ही में ये खबर आई थी कि मुंबई के जुहू इलाके में उनकी लग्जरी कार का एक्सीडेंट हो गया है. खबर थी कि एक एक बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी है. वहीं इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस भी चिंता में आ गए थे. लेकिन बता दें कि इस एक्सीडेंट में कोई घायल नहीं हुआ है. लेकिन ऐसा कहा जा रहा था कि गुस्से में उनके बाउंसर ने बस के ड्राइवर को एक जोरदार चांटा जड़ दिया था, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया था.

कैसे हुआ हादसा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में जुहू के तारा रोड पर स्थित अमिताभ बच्चन के बंगले के पास एक बस ने ऐश्वर्या राय की कार को पीछे से टक्कर मार दी थी. टक्कर के बाद बच्चन परिवार के बॉडीगार्ड तुरंत मौके पर पहुंचे गए. इस दौरान वहां काफी भीड़ जमा हो गई थी और सड़क पर जाम लग गया था.

मुंबई पुलिस तक पहुंचा मामला

वहीं खबरों के मुताबिक, हादसे के बाद ऐश्वर्या के बॉडीगार्ड  ने गुस्से में बस ड्राइवर को थप्पड़ मार दिया था. इसके बाद विवाद बढ़ गया और बस के ड्राइवर ने 100 नंबर पर कॉल करके मुंबई पुलिस की इसकी जानकारी दी. हालांकि, इससे पहले पुलिस मौके पर पहुचंती, अमिताभ बच्चन के बंगले के स्टाफ ने बस ड्राइवर से माफी मांग ली, जिसके बाद मामला शांत हो गया और ड्राइवर ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई. इसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने भी इस विवाद को सुलझाने की कोशिश की. बता दें कि इस हादसे के दौरान ऐश्वर्या राय कार में मौजूद नहीं थीं.

साभार : न्यूजनेशन

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Miss Universe India 2026: केरल की 19 वर्षीय लॉ स्टूडेंट केजिया लिज मेजो के सिर सजा ताज, प्यूर्टो रिको में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

जयपुर । सोमवार, 24 अगस्त 2026 जयपुर के ज़ी स्टूडियो (Zee Studios) में आयोजित मिस …