लोड हो रहा है...

पंजाब की जेल से रिहा किसानों ने कहा, जनता देगी धोखे का जवाब

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

चंडीगढ़. पंजाब पुलिस द्वारा बीती 19 मार्च को गिरफ्तार किए गए सभी किसान नेताओं को आज यानी शुक्रवार रिहा कर दिया गया। इनमें किसान मजदूर मोर्चा के प्रधान सरवन सिंह पंढेर (Sarwan Singh Pandher) भी शामिल हैं।

रिहा होते ही पंढेर ने पंजाब सरकार पर बोला हमला

आज तड़के तीन बजे इन्हें रिहा किया गया। पंढेर के साथ-साथ किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ (Abhimanyu Kohad) भी रिहा होने वाले नेताओं में शामिल हैं। रिहा होते ही सरवन सिंह पंढेर (Sarwan Singh Pandher) एक्शन मोड में आ गए और उन्होंने राज्य सरकार की आलोचना की है।

‘जनता देगी धोखे का जवाब’

रिहाई के बाद यहां बहादुरगढ़ स्थित कमांडो कंपलेक्स के पास पहुंचे सरवन सिंह पंढेर (Sarwan Singh Pandher) ने कहा कि पंजाब सरकार ने किसानों के साथ जो धोखा किया है, राज्य की जनता उसका जवाब देगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने किसान आंदोलन संबंधी जो रणनीति बनाई है, भविष्य में उसी मुताबिक संघर्ष को आगे बढ़ाया जाएगा।

डल्लेवाल से मिलने पहुंचे अस्पताल

सरवन सिंह पंढेर (Sarwan Singh Pandher) ने यहां अस्पताल में दाखिल किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल (Jagjit Singh Dallewal) से मुलाकात भी की। उन्होंने बताया कि डल्लेवाल से कई मुद्दों पर चर्चा हुई। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों को जबरन हटाए जाने पर भी बात की गई।

- Advertisement -

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।