शुक्रवार, जुलाई 10 2026 | 06:30:33 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / दीपिका पादुकोण के संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट छोड़ी, निर्देशक हुए नाराज

दीपिका पादुकोण के संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट छोड़ी, निर्देशक हुए नाराज

Follow us on:

मुंबई. मशहूर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। फिल्म से दीपिका पादुकोण के बाहर होने के बाद अब तृप्ति डिमरी को बतौर लीड एक्ट्रेस शामिल किया गया है। लेकिन दीपिका पादुकोण के फीस और काम के घंटों को लेकर फिल्म छोड़ने का विवाद अब गहराता जा रहा है। क्योंकि अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर संदीप रेड्डी वांगा दीपिका पादुकोण के इस फैसले से नाखुश हैं। निर्देशक ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट किया है, जिसे दीपिका पादुकोण से जोड़कर देखा जा रहा है।

पोस्ट में संदीप रेड्डी वांगा ने उठाए सवाल

‘कबीर सिंह’ और ‘एनीमल’ फिल्मों का निर्देशन करने वाले संदीप रेड्डी वांगा ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया है। जो अब सुर्खियां बटोर रहा है। इस पोस्ट में संदीप ने लिखा है, “जब मैं किसी एक्टर को कहानी सुनाता हूं, तो मैं उस पर 100% भरोसा करता हूं। हमारे बीच एक अनकहा एनडीए (नॉन डिस्क्लोज एग्रीमेंट) होता है। लेकिन ऐसा करके, आपने उस व्यक्ति को डिस्क्लोज कर दिया है, सामने ला दिया है, जो आप वास्तव में हैं। एक युवा एक्टर को नीचा दिखाना और मेरी कहानी को बाहर करना? क्या यही आपका फेमिनिस्म है?

एक फिल्म निर्माता के रूप में मैंने अपने क्राफ्ट के पीछे सालों की कड़ी मेहनत की है। मेरे लिए फिल्म मेकिंग ही सब कुछ है। आपको यह समझ में नहीं आया। आपको यह समझ में नहीं आएगा। आपको यह कभी नहीं समझ में आएगा।” आगे उन्होंने लिखा, ऐसा करो अगली बार पूरी कहानी बोलना, क्योंकि मुझे जरा भी फर्क नहीं पड़ता। मुझे ये कहावत बहुत पसंद है- ‘खुंदक में बिल्ली खंभा नोचे।’ साथ ही संदीप रेड्डी वांगा ने हैशटैग में डर्टी पीआर गेम्स भी लिखा है।

फैंस ने पोस्ट को दीपिका से जोड़ा

हालांकि, संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया और न ही अपनी फिल्म ‘स्पिरिट’ का कोई जिक्र किया है। लेकिन उनके इस पोस्ट को देखकर ऐसा लगता है कि ये उन्होंने दीपिका पादुकोण पर एक तंज कसा है। क्योंकि हाल ही में एक रिपोर्ट में ‘स्पिरिट’ की कहानी के बारे में जानकारी लीक गई थी। जिसको लेकर फैंस का मानना है कि ये दीपिका पादुकोण की पीआर टीम ने फिल्म से उनके बाहर होने और तृप्ति डिमरी के फिल्म में शामिल होने पर किया गया था। हालांकि, ये सब फैंस के कयास हैं और संदीप रेड्डी वांगा की पोस्ट के बाद फैंस इसे दीपिका से जोड़कर देख रहे हैं। हां, इतना तो साफ है कि अब ये मामला आगे बढ़ सकता है।

इस वजह से दीपिका ने छोड़ी फिल्म

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, दीपिका पादुकोण ने भुगतान और काम के घंटों को लेकर हुए मतभेदों के बाद ‘स्पिरिट’ छोड़ दी थी। कई रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया था कि उन्होंने 40 करोड़ रुपये की फीस और आठ घंटे की शिफ्ट की मांग की थी। इसको लेकर उठे मतभेदों के बाद दीपिका फिल्म से बाहर हो गईं। इसके बाद तृप्ति डिमरी को फिल्म में शामिल कर लिया गया।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Main Vaapas Aaunga movie poster starring Diljit Dosanjh and Naseeruddin Shah

“पर्दे में सहज महसूस करना गिरे समाज की निशानी”, बुर्का विवाद पर डायरेक्टर इम्तियाज अली का बड़ा बयान

नई दिल्ली । शनिवार, 20 जून 2026 अपनी फिल्मों में हमेशा रूढ़ियों को तोड़ते मजबूत …