लोड हो रहा है...

मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ाए दूध के दाम

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर समेत सभी ऑपरेटिंग मार्केट में मदर डेयरी ने मंगलवार को दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की. यह मूल्य वृद्धि बुधवार (30 अप्रैल) से दूध के सभी प्रकारों पर लागू होगी. मदर डेयरी के अधिकारी ने कहा, खरीद लागत में उल्लेखनीय वृद्धि को संबोधित करने के लिए यह मूल्य संशोधन आवश्यक हो गया है, जो पिछले कुछ महीनों में 4-5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गया है.

– दिल्ली-एनसीआर में टोंड दूध (थोक में बेचा जाने वाला) की कीमत 54 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 56 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है.
– फुल क्रीम दूध (पाउच) की कीमत 68 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 69 रुपये प्रति लीटर होगी.
– टोंड दूध (पाउच) की कीमत 56 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 57 रुपये कर दी गई है.
– डबल टोंड दूध की कीमत 49 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 51 रुपये प्रति लीटर होगी.
– गाय के दूध की कीमत 57 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 59 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है.

साभार : जी न्यूज

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।