लोड हो रहा है...

सिंधु जल समझौता रद्द होने के कारण पाकिस्तान में घटने लगा चिनाब नदी का जल स्तर

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

इस्लामाबाद. भारत द्वारा सिंधु जल समझौते को निलंबित करने के बाद पाकिस्तान के सियालकोट में चिनाब नदी के जल स्तर में भारी गिरावट आई है. उपग्रह चित्रों से 26 और 29 तारीख के बीच चिनाब नदी के जल स्तर में नाटकीय कमी दिखाई दे रही है. 26 तारीख की तस्वीर में नदी में पर्याप्त पानी दिखाई देता है, जबकि 29 तारीख की तस्वीर में नदी लगभग सूखी दिखाई दे रही है. यह घटना सिंधु जल समझौते के निलंबन के प्रत्यक्ष परिणाम के रूप में देखी जा रही है. इसके अलावा, पहलगाम आतंकवादी हमले की जांच में, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर फारूख अहमद की संलिप्तता का खुलासा किया है. एनआईए ने 100 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए हैं और घटनास्थल का 3डी मैपिंग भी किया है ताकि आतंकवादियों के प्रवेश और निकास बिंदु का पता लगाया जा सके.

साभार : टीवी9 भारतवर्ष

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

- Advertisement -

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।