लोड हो रहा है...

इज़राइल के महावाणिज्यदूत ने स्मृति मंदिर श्रद्धासुमन अर्पित किए

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

नागपुर, 29 दिसंबर 2025।

इज़राइल के महावाणिज्यदूत याविन रेवाच ने आज सायंकाल स्मृति मंदिर परिसर, रेशीमबाग, नागपुर में स्मृति मंदिर में श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा इसके ऐतिहासिक एवं वैचारिक महत्व की जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी के जीवन, कार्य और स्मृति मंदिर के प्रेरणादायी महत्त्व से अवगत कराया गया। रेवाच ने संघ की संगठनात्मक यात्रा एवं सामाजिक गतिविधियों में विशेष रुचि व्यक्त की।

इस अवसर पर संघ के नागपुर महानगर संघचालक राजेश जी लोया, वरिष्ठ प्रचारक विकास जी तेलंग सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने अतिथि का स्वागत किया।

- Advertisement -

साभार : विश्व संवाद केंद्र

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।