लोड हो रहा है...

चिन्नास्वामी भगदड़ मामले में आरसीबी देगी मुआवजा

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

नई दिल्ली. बेंगलुरु भगदड़ मामले में 11 लोगों की मौत हो गई थी. ये हादसा आईपीएल 2025 के फाइनल के अगले दिन 4 जून को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुआ. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत का जश्न मनाने के लिए हजारों की संख्या में लोग चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 11 परिवारों ने अपने चाहने वालों को खो दिया. इसे लेकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से आज शनिवार, 30 अगस्त को एक स्टेटमेंट जारी किया गया है, जिसमें इन 11 परिवारों को 25-25 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर देने का ऐलान किया गया है.

RCB Cares की हुई शुरुआत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है. आईपीएल की इस फ्रेंचाइजी ने RCB Cares नाम से एक मूवमेंट की शुरुआत की है और इसी के साथ ऑफिशियल अनाउंटमेंस करते हुए लिखा है कि ‘4 जून, 2025 को हमारा दिल टूट गया. हमने आरसीबी फैमिली के 11 मेंबर्स को खो दिया. वे हमारा ही हिस्सा थे. ये वो हिस्सा है जो हमारे शहर, हमारी कम्यूनिटी और हमारी टीम को सभी से अलग बनाता है. हम सभी के दिलों में उन लोगों की याद हमेशा रहेगी’.

RCB ने किया 25 लाख रुपये की मदद का ऐलान

आरसीबी के सोशल मीडिया हैंडल से आगे लिखा गया कि ‘कोई भी धनराशि उन लोगों की कमी को पूरा नहीं कर सकती. लेकिन पहले कदम के तौर पर और पूरी इज्जत के साथ RCB ने उन लोगों के परिवार वालों को 25-25 लाख रुपये देने का फैसला किया है. ये मदद केवल आर्थिक सहायता नहीं है, बल्कि करुणा, एकता और उनकी देखभाल का वादा है’. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑफिशियल स्टेटमेंट में आगे लिखा गया कि ‘इसी के साथ आरसीबी केयर्स की शुरुआत होती है. ये एक कमिटमेंट है जो कि इन लोगों की याद में बेहतर काम करेगा. इस कमिटमेंट का हर एक स्टेप ये दर्शाएगा कि फैंस क्या महसूस करते हैं, हमसे क्या उम्मीद करते हैं और उन्हें वो मिलना चाहिए’.

साभार : एबीपी न्यूज

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।