लोड हो रहा है...

समरसता का भाव उत्पन्न करता है वनविहार कार्यक्रम – खण्ड संघचालक 

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read
  • ककराडी तालबेहट – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तालबेहट के बिजरौठा मण्डल का वनविहार कार्यक्रम ग्राम ककराडी में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तालबेहट खण्ड के संघचालक माननीय भगवत नारायण पटैरिया ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि वनविहार संघ की शाखा पद्धति का एक महत्वपूर्ण अंग है वर्ष में एक या दो बार सभी स्वयंसेवक मिलकर जंगल या खुले मैदान में बिताते हैं। अलग-अलग उम्र, पेशे के स्वयंसेवक एक साथ रहते हैं।हम सब एक हैं की भावना पक्की होती है। वनविहार कार्यक्रम से पुराने कार्यकर्ताओं से मिलने का मौका मिलता है।रोज की दिनचर्या से हटकर एक दिन का यह कार्यक्रम पूरे वर्ष काम करने की ऊर्जा देता है।

इस अवसर पर विभाग प्रचार प्रमुख मनोज टाटा, सहखण्डकार्यवाह कृष्ण मूर्ति बबेले, खण्ड शारीरिक प्रमुख दीपक बबेले,रामजीवन, रौनक कौशिक, खण्ड प्रचार प्रमुख रिषभ कौशिक, हिमांशु विश्वकर्मा, सन्देश कौशिक,राहुल उपाध्याय, खण्ड प्रचारक राज जी, पंकज कौशिक,अभय कौशिक,अभिनय,सोनू कौशिक, हार्दिक कौशिक, सतेन्द्र तोमर,आमोद कौशिक, विपिन, रामकुमार, जितेंद्र,श्याम चतुर्वेदी,रिंकू पस्तोर आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।