लोड हो रहा है...

प्रधानमंत्री ने मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र-विवेकानंद स्मारक के उद्घाटन पर अपने संबोधन की कुछ झलकियां साझा कीं

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र-विवेकानंद स्मारक के उद्घाटन पर अपने संबोधन की झलकियां साझा की हैं।

एक्स पर की गई अपनी विभिन्न पोस्टों में प्रधानमंत्री ने बताया; स्वामी विवेकानंद के जीवन में मैसूरु का विशेष महत्व था।

मुझे विश्वास है कि विवेकानंद स्मारक युवाओं को एक बेहतर समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए एक प्रमुख प्रेरणास्थल बनेगा।”

“हमारे युवाओं की क्षमताओं के बल पर भारत विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारे युवाओं की ऊर्जा ही ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ जैसी पहलों की सफलता के पीछे की मुख्य प्रेरक शक्ति है।”

- Advertisement -

“मुझे यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति हमारे देश के युवाओं को 21वीं सदी की जरूरतों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार कर रही है।”

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।