बुधवार, अगस्त 05 2026 | 09:02:35 PM
Breaking News
Home / व्यापार / देश में कोयले का उत्पादन जुलाई 2026 में सालाना आधार पर 7.51 प्रतिशत बढ़ेगा

देश में कोयले का उत्पादन जुलाई 2026 में सालाना आधार पर 7.51 प्रतिशत बढ़ेगा

Follow us on:

– जुलाई 2026 में कोयले की आपूर्ति में सालाना आधार पर 17.34 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई

जुलाई 2026 में भारत के कोयला उत्पादन में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 7.51 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। जुलाई 2026 में देश का कुल कोयला उत्पादन 69.75 मीट्रिक टन (अस्थायी) तक पहुंच गया, जो जुलाई 2025 में उत्पादित 64.88 मीट्रिक टन से अधिक है। वहीं, जुलाई 2026 में कोयले की आपूर्ति में पिछले वर्ष की तुलना में 17.34 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई, जो इस वर्ष 86.33 मीट्रिक टन (अस्थायी) तक पहुंच गई, जबकि पिछले वर्ष यह 73.57 मीट्रिक टन थी। कोयला उत्पादन और आपूर्ति में यह वृद्धि कोयला मंत्रालय की निरंतर प्रतिबद्धता और इस क्षेत्र में निरंतर आपूर्ति और परिचालन स्थिरता सुनिश्चित करने के प्रयासों को रेखांकित करती है।

 

वित्त वर्ष 2026-27 में जुलाई तक संचयी कोयला उत्पादन 302.24 मीट्रिक टन (अस्थायी) रहा, जबकि संचयी कोयला प्रेषण 354.70 मीट्रिक टन (अस्थायी) तक पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 5.87 प्रतिशत की वृद्धि अंकित करता है।

 

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने जुलाई के उत्पादन आंकड़ों में प्रभावशाली 50.35 मीट्रिक टन (अस्थायी) का योगदान दिया, जो जुलाई 2025 की तुलना में 8.42 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। सीआईएल ने जुलाई 2026 के दौरान 63.67 मीट्रिक टन (अस्थायी) कोयले का प्रेषण किया, जो जुलाई 2025 में प्रेषण किए गए कोयले की तुलना में 17.43 प्रतिशत की वृद्धि है। वित्त वर्ष 2026-27 में जुलाई तक सीआईएल द्वारा संचयी कोयले के प्रेषण में भी पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 6.81 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

 

कोयला मंत्रालय लगातार विकास हासिल करने, कोयले की उपलब्धता में सुधार लाने और आयात पर निर्भरता कम करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस सकारात्मक गति के साथ, कोयला क्षेत्र भारत की विकास गाथा को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

मंत्रिमंडल ने 84,084 करोड़ रुपये की परिव्यय वाली राष्ट्रीय अपतटीय अन्वेषण योजना ‘समुद्र मंथन’ को स्‍वीकृति प्रदान की

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कल पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक …