गुरुवार, अगस्त 27 2026 | 06:47:02 AM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / कानपुर / अधिवक्ता सम्मान समारोह नौ को

अधिवक्ता सम्मान समारोह नौ को

Follow us on:

कानपुर । विश्व बैंक आई ब्लाक स्थित स्मृति पैलेस में नौ अगस्त दिन रविवार को कुर्मी परिवार समागम द्वारा अधिवक्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन उपाध्यक्ष एवं कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष सचान ने बताया कि न्यायप्रिय, कर्तव्यनिष्ठ एवं सम्मानित अधिवक्ताओं के समाज में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया है। जनपद कानपुर नगर, देहात एवं उन्नाव की विभिन्न तहसीलों में समाज के लोगों को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले अधिवक्ता शामिल हैं। सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह सचान ने कहा कि संस्था कानपुर व आसपास के क्षेत्रों में समाज के लोगों को न्याय दिला रहे लगभग चार सौ अधिवक्ताओं का सम्मान करेगी । एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने कहा कि अधिवक्ता सम्मान, अधिवक्ताओं की समाज में उपयोगिता एवं योगदान पर आयोजित गोष्ठी में जिला फोरम कानपुर नगर के जिलाध्यक्ष विनोद कटियार मुख्य अतिथि होंगे। एकीकृत बाल एसोसिएशन कानपुर देहात के अध्यक्ष राधेश्याम कटियार अध्यक्षता करेंगे एवं कुशल पाल सिंह संयुक्त निदेशक अभियोजन कानपुर देहात विशिष्ट अतिथि होंगे ।बैठक में बृजेन्द्र स्वरुप सचान, बी डी सचान , अनुक्रम सिंह, शिव सचान फौजी , जे एन कटियार , शैलेन्द्र सचान, आलोक सचान, अवधेश कटियार , नागेश सचान, आनन्द कटियार , अमित सचान आदि मौजूद रहे ।

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

कानपुर के अहिरवां में पुलिस द्वारा जब्त की गई डीसीएम जिसमें मवेशियों को अवैध रूप से लादा गया था।

कानपुर: अहिरवां में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डीसीएम से 30 मवेशी बरामद, चालक और परिचालक गिरफ्तार

कानपुर । रविवार, 16 अगस्त 2026 उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर स्थित चकेरी थाना क्षेत्र …