रविवार, सितंबर 20 2026 | 01:41:27 PM

एक्सिस बैंक ने एमएसएमई के लिए स्वच्छ ऊर्जा अपनाने को बढ़ावा देने को लॉन्च किया रूफटॉप सोलर फाइनेंस

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नागपुर, फरवरी, 2026: भारत के अग्रणी निजी क्षेत्र के बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने रूफटॉप सोलर फाइनेंस की शुरुआत की है। यह एक विशेष वित्तीय समाधान है, जिसका उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को सौर ऊर्जा अपनाने और ऊर्जा आत्मनिर्भरता के माध्यम से अपनी ऊर्जा लागत को अनुकूलित करने में सहायता करना है।

इस योजना के तहत एमएसएमई 10 लाख रुपए से 2 करोड़ रुपए तक का बिना जमानत ऋण प्राप्त कर सकते हैं, जिसकी चुकौती अवधि 4 से 7 वर्षों तक लचीली रखी गई है। यह संरचना एमएसएमई को अपने बैलेंस शीट या कार्यशील पूँजी चक्र पर दबाव डाले बिना रूफटॉप सोलर सिस्टम में निवेश करने की सुविधा देती है। एमएसएमई को स्वयं के स्वामित्व वाले रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित करने में सक्षम बनाकर, यह पेशकश उन्हें परिचालन खर्च कम करने, ऊर्जा लागत पर बेहतर नियंत्रण प्राप्त करने और दीर्घकालिक वित्तीय मजबूती बनाने में मदद करती है, साथ ही भारत के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में योगदान भी देती है।

यह उत्पाद एक्सिस बैंक के व्यापक शाखा नेटवर्क के माध्यम से पूरे देश में उपलब्ध होगा। गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए बैंक ने प्रमुख ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (ओईएम) के साथ साझेदारी की है। इसके अलावा, एक्सिस बैंक ने एक टेक्नोलॉजी पार्टनर के साथ भी सहयोग किया है। इसके माध्यम से एमएसएमई को सौर ऊर्जा अपनाने की पूरी प्रक्रिया के दौरान बेहतर पारदर्शिता मिल सके, जिसमें सिस्टम की लागत, अनुमानित बचत और क्रियान्वयन की समय-सीमा जैसी जानकारियाँ शामिल हैं।

- Advertisement -

Featured Article

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।