बुधवार, सितंबर 09 2026 | 09:28:31 PM

बंधन बैंक ने लॉन्च किए क्रेडिट कार्ड्स, चार वैरिएंट्स पेश किए

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
7 Min Read

हर ग्राहक वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, चार कार्ड वैरिएंट्स- स्पार्क्स, इग्नाइट, फ्लेयर और ल्यूमिना पेश किए गए
मास्टरकार्ड के सहयोग से लॉन्च किए गए ये कार्ड्स, ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुसार रिवॉर्ड, यात्रा, लाइफस्टाइल और मनोरंजन से जुड़े विशेष लाभ प्रदान करेंगे
नई पीढ़ी के ग्राहकों के लिए पूरी तरह डिजिटल और सहज आवेदन एवं कार्ड सेवा अनुभव की सुविधा

मुंबई सितंबर 2026: बंधन बैंक ने आज, मास्टरकार्ड के सहयोग से अपने क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो के लॉन्च की घोषणा की। यह अपने ग्राहकों को अभिनव और समावेशी वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने की बैंक की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। बंधन बैंक ने ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों और खर्च करने की आदतों को ध्यान में रखते हुए चार तरह के क्रेडिट कार्ड- स्पार्क्स, इग्नाइट, फ्लेयर और ल्यूमिना पेश किए हैं।

क्रेडिट कार्ड का अनावरण बंधन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता, मास्टरकार्ड के भारत एवं दक्षिण एशिया अध्यक्ष श्री गौतम अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य व्यवसाय अधिकारी श्री राजिंदर कुमार बब्बर और क्रेडिट कार्ड प्रमुख पीयूष झा सहित बंधन बैंक एवं मास्टरकार्ड के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।
नया क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो विभिन्न ग्राहक वर्गों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

स्पार्क्स: किराना और परिधान पर खर्च के लिए विशेष रिवॉर्ड, वेलकम रिवॉर्ड बोनस, घरेलू हवाई अड्डों के लाउंज एक्सेस, बुकमायशो के ऑफर, ईंधन अधिभार में छूट और ईएमआई पर कैशबैक जैसे लाभ।

इग्नाइट: किराना और यात्रा पर खर्च के लिए विशेष रिवॉर्ड, वेलकम और माइलस्टोन रिवॉर्ड, घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों के लाउंज एक्सेस तथा ईज़ीडाइनर के लाभ।

फ्लेयर: यात्रा पर केंद्रित इस कार्ड के साथ वेलकम बेनिफिट के रूप में अमेजन पे वाउचर, घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों के लाउंज एक्सेस, बुकमायशो और ईज़ीडाइनर के लाभ तथा गोल्फ से जुड़े विशेषाधिकार मिलेंगे।

ल्यूमिना: अंतर्राष्ट्रीय खर्च पर प्रीमियम रिवॉर्ड, वेलकम बेनिफिट के रूप में ओबेरॉय गिफ्ट वाउचर, घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय लाउंज एक्सेस, कंसीयर्ज सेवाएँ, हवाई अड्डों पर मीट-एंड-ग्रीट सेवाएँ, बुकमायशो और ईज़ीडाइनर के लाभ तथा गोल्फ से जुड़े विशेषाधिकार भी प्रदान किए जाएँगे।

लॉन्च के अवसर पर बंधन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता ने कहा, “क्रेडिट कार्ड का लॉन्च एक सार्वभौमिक बैंक के रूप में हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मास्टरकार्ड के सहयोग से लॉन्च किया गया हमारा नया क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो डिजिटल-प्रथम भारत की आकांक्षाओं को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसमें शुरू से अंत तक एक सहज डिजिटल आवेदन प्रक्रिया और सुविधाजनक कार्ड सेवा अनुभव शामिल है।”
उन्होंने कहा, “स्पार्क्स, इग्नाइट, फ्लेयर और ल्यूमिना के माध्यम से हमने उत्पादों की एक व्यापक श्रृंखला तैयार की है, जो जेन ज़ी और उभरते समृद्ध उपभोक्ताओं से लेकर अनुभवी यात्रियों और प्रीमियम लाइफस्टाइल पसंद करने वाले ग्राहकों तक, व्यापक ग्राहक वर्ग की जरूरतों को पूरा करती है। ये कार्ड ग्राहकों की वित्तीय यात्रा के हर चरण में सार्थक रिवॉर्ड, सुविधा और विशेष रूप से तैयार किए गए लाभ प्रदान करते हैं।”
इस अवसर पर बंधन बैंक के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य व्यवसाय अधिकारी श्री राजिंदर कुमार बब्बर ने कहा, “हमारे क्रेडिट कार्ड का लॉन्च बंधन बैंक के ग्राहक-केंद्रित उत्पाद पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विभिन्न प्रकार की खर्च संबंधी जरूरतों और आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए इस पोर्टफोलियो के माध्यम से हम डिजिटल सुविधा, सार्थक रिवॉर्ड और प्रासंगिक लाइफस्टाइल लाभों को एक साथ लेकर आ रहे हैं। क्रेडिट कार्ड के तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र में अपनी उपस्थिति का विस्तार करते हुए हम अपने ग्राहकों के लिए और अधिक मूल्यवर्धन करने की दिशा में तत्पर हैं।”
इस साझेदारी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, मास्टरकार्ड के भारत एवं दक्षिण एशिया अध्यक्ष गौतम अग्रवाल ने कहा, “भारत का क्रेडिट क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है। डिजिटल अपनाने में वृद्धि, उपभोक्ताओं की बदलती अपेक्षाएँ और अलग-अलग प्रकार के भुगतान अनुभवों की बढ़ती माँग इसके प्रमुख कारण हैं। मास्टरकार्ड में हम सुरक्षित, सहज और अभिनव भुगतान समाधानों के माध्यम से अपने साझेदारों को इन अवसरों का लाभ उठाने में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

उन्होंने कहा, “यह साझेदारी बंधन बैंक की मजबूत ग्राहक पहुँच को मास्टरकार्ड के वैश्विक नेटवर्क और क्षमताओं के साथ जोड़ती है, ताकि ऐसे क्रेडिट उत्पाद उपलब्ध कराए जा सकें, जो आज के विविध उपभोक्ताओं की जरूरतों के अनुरूप, लाभदायक और प्रासंगिक हों।”

विभिन्न प्रकार की जीवनशैली और खर्च संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया बंधन बैंक का क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो रोजमर्रा की खरीदारी, यात्रा, खानपान, मनोरंजन और प्रीमियम लाइफस्टाइल से जुड़ी श्रेणियों में ग्राहकों को आकर्षक अनुभव और लाभ प्रदान करेगा। ग्राहक क्रेडिट कार्ड के लिए सुविधाजनक तरीके से https://applycc.bandhan.bank.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या अपनी नजदीकी बंधन बैंक शाखा में जा सकते हैं।

बंधन बैंक वर्तमान में भारत के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से 35 में अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहा है। 6,400 से अधिक बैंकिंग केंद्रों के मजबूत नेटवर्क के माध्यम से बैंक 3.2 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवाएँ दे रहा है। इसके माध्यम से बैंक देशभर में गुणवत्तापूर्ण बैंकिंग सेवाओं को सुलभ बनाने के अपने उद्देश्य को और मजबूत कर रहा है।

Featured Article

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।