लोड हो रहा है...

अमरोहा: शादी का दबाव बना रही हिन्दू प्रेमिका की प्रेमी कामिल ने की हत्या, रेलवे ट्रैक किनारे फेंका शव

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

लखनऊ । सोमवार, 11 मई 2026

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक युवक ने अपनी प्रेमिका की केवल इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह उस पर शादी के लिए लगातार दबाव बना रही थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी कामिल ने अपने बहनोई नाजिर के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया और इसे हादसा दिखाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया।

शव की शिनाख्त और पुलिस जांच

7 मई 2026 को गजरौला के भानपुर फाटक के पास झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। मृतका के हाथ पर ‘तानिया’ और ‘S T’ गुदा हुआ था। 9 मई को पुलिस जांच और सोशल मीडिया के जरिए शव की पहचान तनु उर्फ तानिया (पत्नी सुनील तमोली, निवासी फरीदाबाद) के रूप में हुई। तनु अपने पति से अनबन के कारण अलग रह रही थी और इसी दौरान उसकी मुलाकात अमरोहा निवासी कामिल से हुई।

हत्या की साजिश और गिरफ्तारी

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि तनु कामिल से शादी करना चाहती थी, लेकिन कामिल इसके लिए तैयार नहीं था। पीछा छुड़ाने के लिए उसने तनु को मिलने के बहाने बुलाया और सुनसान जगह पर ले जाकर अपने बहनोई की मदद से उसका गला घोंट दिया। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को चुन्नी से ढककर रेलवे पटरी के पास फेंक दिया ताकि यह सुसाइड या हादसा लगे।

पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों की तहरीर पर हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।