शुक्रवार, जुलाई 24 2026 | 08:56:14 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / हिम्मत और सच की दमदार कहानी है ‘भक्षक’

हिम्मत और सच की दमदार कहानी है ‘भक्षक’

Follow us on:

एंड पिक्चर्स पर भक्षक फिल्म का प्रीमियर पोस्टर।

 

  • रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की यह फिल्म 14 मार्च को एंड पिक्चर्स पर आ रही है

मुंबई, मार्च 2026: “सच को दबाया जा सकता है, पर मिटाया नहीं जा सकता.”, यह एक दमदार लाइन है, जो फिल्म ‘भक्षक’ की पूरी भावना को समेट लेती है। एक ऐसी फिल्म, जो खामोशी पर सवाल उठाती है और सच के लिए खड़े होने के साहस को उजागर करती है। अब इस रोमांचक और विचारोत्तेजक कहानी को टेलीविज़न पर लाते हुए एंड पिक्चर्स पेश कर रहा है भक्षक का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 14 मार्च को रात 9:30 बजे।

सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म पत्रकारिता की ताकत और उन सच्चाइयों को उजागर करने के हौंसले को दिखाती है, जिन्हें अक्सर छुपा दिया जाता है।

फिल्म में भूमि पेडनेकर, संजय मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव और सई ताम्हणकर जैसे दमदार कलाकार नजर आते हैं। पुलकित के निर्देशन में बनी और रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले तैयार इस फिल्म की कहानी में तीखापन भी है और गहराई भी। यह सिर्फ एक जांच-पड़ताल की कहानी नहीं है, बल्कि उन लोगों की जिम्मेदारी को भी सामने लाती है, जो इंसाफ के लिए आवाज उठाने का फैसला करते हैं। दमदार एक्टिंग और सच्ची घटनाओं से जुड़ी कहानी के साथ ये फिल्म दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ने का वादा करती है।

मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें

भूमि पेडनेकर कहती हैं, “जब मैंने पहली बार ‘भक्षक’ की स्क्रिप्ट पढ़ी, तो उसकी कहानी ने मुझे गहराई से छू लिया। यह उन पत्रकारों की हिम्मत को दिखाती है, जो सच को सामने लाने के लिए सब कुछ दाँव पर लगा देते हैं। मेरा किरदार ऐसे इंसान का है, जो अन्याय देखकर चुप नहीं बैठती। यह रोल भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि इसका विषय बहुत वास्तविक और संवेदनशील है। लेकिन, हमारे लिए यह जरूरी था कि इस कहानी को पूरी ईमानदारी के साथ बताया जाए। यह ऐसी कहानी है, जिस पर पुलकित, रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की टीम और मैंने सच्चे दिल से भरोसा किया। और मुझे गर्व है कि मैं ऐसी फिल्म का हिस्सा हूँ, जो सवाल पूछने के महत्व और उन लोगों के लिए खड़े होने की ज़रूरत को सामने लाती है, जिनकी आवाज़ अक्सर अनसुनी रह जाती है।”

डायरेक्टर पुलकित कहते हैं, “भक्षक के साथ हमारी कोशिश एक ऐसी कहानी कहने की थी, जो असरदार हो और सच्चाई के करीब भी रहे। शुरू से ही हमारा इरादा इस विषय को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ दिखाने का था। ऐसी कहानियाँ ज़रूर सुनाई जानी चाहिए, क्योंकि ये उन मुद्दों पर रोशनी डालती हैं, जो अक्सर छुपे रह जाते हैं। भूमि से लेकर बाकी कलाकारों और पूरी टीम के साथ-साथ रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की टीम ने भी पूरी लगन के साथ काम किया, ताकि कहानी अपनी प्रामाणिकता बनाए रखते हुए दर्शकों के लिए प्रभावशाली और रोचक भी बनी रहे।”

बॉलीवुड की अपकमिंग फ़िल्में और प्रीमियर

‘भक्षक’ एक ऐसी जुझारू पत्रकार की कहानी है, जो एक चौंकाने वाले मामले की जाँच शुरू करती है। यह ऐसा मामला है, जिसे बहुत से लोग नजरअंदाज करना चाहते हैं। जैसे-जैसे वो गहराई में जाती है, कई परेशान करने वाली सच्चाइयाँ सामने आने लगती हैं और यह भी पता चलता है कि कुछ ताकतवर लोग इस मामले को दबाए रखना चाहते हैं। हर कदम के साथ दबाव बढ़ता जाता है और खतरे भी बड़े होते जाते हैं। धीरे-धीरे यह जाँच सच और चुप्पी के बीच एक सीधी टक्कर में बदल जाती है। लेकिन, सवाल वही रहता है, क्या सच आखिर सामने आएगा या फिर हमेशा के लिए दबा दिया जाएगा?

भूमि पेडनेकर के टॉप किरदार और फ़िल्में

Featured Article

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

एनिमेटेड फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' का एक पोस्टर जिसमें भगवान जगन्नाथ के बाल रूप को दर्शाया गया है।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: रथ यात्रा के बाद 28 जुलाई के बाद रिलीज होगी एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’

नई दिल्ली । शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) ने एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ …