लोड हो रहा है...

कानपुर में गैस किल्लत पर सांसद का कड़ा एक्शन: कालाबाजारी करने वाली एजेंसियों पर गिरेगी गाज

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

कानपुर. शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की संभावित किल्लत और जनता को हो रही असुविधा को देखते हुए कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने कड़ा रुख अपनाया है। सांसद ने दिल्ली से ही कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल से फोन पर वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया और स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर में गैस की आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए।

कानपुर की ताजा खबरें

सांसद अवस्थी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर पैनी नजर रखी जाए ताकि कोई भी एजेंसी ‘कृत्रिम कमी’ दिखाकर कालाबाजारी न कर सके। उन्होंने कहा, “जनता को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।”

राजनीति समाचार

- Advertisement -

भाजपा कानपुर क्षेत्र के मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि इस मुद्दे के स्थाई समाधान के लिए सांसद रमेश अवस्थी कल जिला प्रशासन के साथ एक विशेष समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने और आम जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर रणनीति तैयार की जाएगी।

प्रशासनिक अपडेट्स

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।