लोड हो रहा है...

एंड पिक्चर्स पर ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 16 अक्टूबर, शुक्रवार को शाम 7:30 बजे

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
5 Min Read

मुंबई, अक्टूबर, 2026: जब बिल्कुल अलग स्वभाव के दो लोग शादी के बंधन में बंध जाते हैं, तो हँसी, उलझनों और सरप्राइज़ से भरा सफर तय मानिए। प्यार, झूठ और सेकंड चांस से सजी इस दिल छू लेने वाली कॉमेडी का आनंद लीजिए ‘गिन्नी वेड्स सनी 2′ के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर में, 16 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे, सिर्फ एंड पिक्चर्स पर।

प्रशांत झा द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक कॉमेडी में अविनाश तिवारी ‘सनी’ की भूमिका में नज़र आएँगे, जो एक छोटे शहर का पहलवान है और अपने लिए दुल्हन ढूँढने में संघर्ष कर रहा है। वहीं, मेधा शंकर ने ‘गिन्नी’ का किरदार निभाया है, जो दिल्ली की एक बेफिक्र और ज़िंदादिल लड़की है, जिसकी आज़ाद सोच उसके परिवार की चिंता का कारण बनती है। रिश्ता तय करने के लिए दोनों अपनी सच्चाई को थोड़ा तोड़-मरोड़कर पेश करते हैं, लेकिन शादी के बाद जब असलियत सामने आती है, तब शुरू होता है हँसी और ड्रामे से भरपूर असली बवाल। अलग-अलग स्वभाव, छुपे हुए राज़ और दखल देने वाले रिश्तेदार उनकी शादीशुदा ज़िंदगी को एक रोलर-कोस्टर में बदल देते हैं।
छोटे शहरों की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म ऐसे समाज को खूबसूरती से दर्शाती है जो बदलाव के दौर से गुजर रहा है। एक ओर नई पीढ़ी आधुनिक सपनों और महत्वाकांक्षाओं को अपनाना चाहती है, वहीं दूसरी ओर परंपराओं और सामाजिक अपेक्षाओं की जकड़न से पूरी तरह मुक्त हो पाना आसान नहीं है। यही द्वंद्व फिल्म को कई ऐसे पल देता है, जो हास्यपूर्ण, भावनात्मक और बेहद सहज महसूस कराने वाले हैं।

जहाँ अविनाश और मेधा अपने मुख्य किरदारों में शानदार प्रदर्शन करते हैं, वहीं फिल्म की ताकत इसकी प्रभावशाली सहायक कलाकार मंडली भी है। हर कलाकार ने अपनी भूमिका को यादगार बनाया है और कहानी को और अधिक जीवंत तथा विश्वसनीय बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

अविनाश तिवारी ने कहा, “गिन्नी वेड्स सनी 2 मेरे लिए एक मज़ेदार और रोमांचक सफर रहा है। सनी एक ऐसा किरदार है, जिसकी अपनी अलग खूबियाँ, कमियाँ और भावनाएँ हैं और उसे निभाते हुए मुझे एक अभिनेता के रूप में अपने व्यक्तित्व के एक नए पहलू को तलाशने का मौका मिला। यह फिल्म रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा का ऐसा संगम है, जो इसे बेहद मनोरंजक बनाता है। मुझे खुशी है कि अब दर्शक इस कहानी का आनंद एंड पिक्चर्स पर ले सकेंगे।”

- Advertisement -

मेधा शंकर ने कहा, “गिन्नी एक ज़िंदादिल, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी लड़की है, जो अपने दिल और दिमाग की बात बखूबी जानती है। उसके किरदार की दुनिया में कदम रखना मेरे लिए एक बेहद खूबसूरत अनुभव रहा। इस फिल्म की सबसे खास बात मुझे यह लगी कि यह हास्य, भावनाओं और रिश्तों के बीच बहुत सुंदर संतुलन बनाती है। कहानी में कई अप्रत्याशित मोड़ हैं, और मुझे उम्मीद है कि दर्शक गिन्नी और सनी के इस सफर का उतना ही आनंद लेंगे, जितना हमें इसे पर्दे पर जीवंत करने में आया।”
निर्देशक प्रशांत झा ने कहा, “गिन्नी वेड्स सनी 2 के साथ हम एक ऐसी कहानी लेकर आना चाहते थे, जिसमें रोमांस, कॉमेडी और रिश्तों के साथ आने वाली तमाम उलझनों का खूबसूरत मेल हो। यह फिल्म हल्के-फुल्के और मनोरंजक पलों के साथ-साथ भावनात्मक उतार-चढ़ाव और पारिवारिक रिश्तों की जटिलताओं को भी बखूबी पेश करती है, जो इसे दर्शकों के लिए सहज और प्रासंगिक बनाते हैं। अविनाश और मेधा के साथ काम करना बेहद सुखद अनुभव रहा। इसके अलावा सुधीर पांडे, लिलेट दुबे और पूरी कलाकार मंडली ने अपनी गर्मजोशी, ऊर्जा और संवेदनशीलता से फिल्म को और भी जीवंत बना दिया। मैं उत्साहित हू कि अब दर्शक इस फिल्म का आनंद एंड पिक्चर्स पर ले सकेंगे।”

हास्य और भावनाओं का शानदार संगम पेश करती यह फिल्म पूरे परिवार के लिए शुक्रवार शाम को और भी मनोरंजनदायक बना देती है।

देखना न भूलें ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, शुक्रवार, 16 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे, सिर्फ एंड पिक्चर्स पर।

Featured Article

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।