
कमोडिटी वायदाओं में 391998 करोड़ रुपये और कमोडिटी ऑप्शंस में 4179141 करोड़ रुपये का दर्ज हुआ साप्ताहिक टर्नओवरः सोना-चांदी के वायदाओं में 273904 करोड़ रुपये का हुआ साप्ताहिक कारोबार
मुंबईः देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर 8 से 14 मई के सप्ताह के दौरान कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 4571142.75 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज हुआ। कमोडिटी वायदाओं में 391998.65 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि कमोडिटी ऑप्शंस में 4179141.98 करोड़ रुपये का नॉशनल टर्नओवर हुआ। कमोडिटी ऑप्शंस में कुल साप्ताहिक प्रीमियम टर्नओवर 52730.3 करोड़ रुपये का हुआ।
आलौच्य अवधि के सप्ताह के दौरान कीमती धातुओं में सोना-चांदी के वायदाओं में 273904.37 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। एमसीएक्स सोना जून वायदा सप्ताह के आरंभ में 152672 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 164497 रुपये और नीचे में 151500 रुपये पर पहुंचकर, 152261 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 9717 रुपये या 6.38 फीसदी के ऊछाल के साथ 161978 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ। गोल्ड-गिनी मई वायदा सप्ताह के अंत में 7304 रुपये या 5.96 फीसदी की तेजी के संग 129885 रुपये प्रति 8 ग्राम हुआ। गोल्ड-पेटल मई वायदा 902 रुपये या 5.87 फीसदी की मजबूती के साथ सप्ताह के अंत में 16265 रुपये प्रति 1 ग्राम बंद हुआ। सोना-मिनी जून वायदा सप्ताह के आरंभ में 152634 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 163576 रुपये और नीचे में 151440 रुपये पर पहुंचकर, 9277 रुपये या 6.1 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट सप्ताह के अंत में 161453 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। गोल्ड-टेन मई वायदा सप्ताह के आरंभ में प्रति 10 ग्राम 152839 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 163475 रुपये और नीचे में 151684 रुपये पर पहुंचकर, 152461 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 9203 रुपये या 6.04 फीसदी की तेजी के संग 161664 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंचा।
चांदी के वायदाओं में चांदी जुलाई वायदा सप्ताह के आरंभ में 259999 रुपये के भाव पर खूलकर, 304891 रुपये के उच्च और 258426 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 258540 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 32562 रुपये या 12.59 फीसदी की बढ़त के साथ 291102 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ। इनके अलावा चांदी-मिनी जून वायदा सप्ताह के अंत में 32264 रुपये या 12.35 फीसदी बढ़कर 293481 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ। जबकि चांदी-माइक्रो जून वायदा 32257 रुपये या 12.35 फीसदी की तेजी के संग सप्ताह के अंत में 293483 रुपये प्रति किलो हुआ।
मेटल वर्ग में 48247.72 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। तांबा मई वायदा सप्ताह के अंत में 81.2 रुपये या 6.23 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 1385.45 रुपये प्रति किलो पर आ गया। जबकि जस्ता मई वायदा 19.7 रुपये या 5.67 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट सप्ताह के अंत में 367.4 रुपये प्रति किलो पर आ गया। इसके सामने एल्यूमीनियम मई वायदा 18.55 रुपये या 5.06 फीसदी बढ़कर 385.5 रुपये प्रति किलो के भाव पर सप्ताह के अंत में बंद हुआ। जबकि सीसा मई वायदा 3.4 रुपये या 1.7 फीसदी की बढ़त के साथ सप्ताह के अंत में 203.6 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ।
इन जिंसों के अलावा कारोबारियों ने एनर्जी सेगमेंट में 69827.07 करोड़ रुपये के सौदे किए। एमसीएक्स क्रूड ऑयल जून वायदा सप्ताह के आरंभ में 8754 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 9525 रुपये के उच्च और 8580 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 581 रुपये या 6.63 फीसदी की मजबूती के साथ 9350 रुपये प्रति बैरल बंद हुआ। जबकि क्रूड ऑयल-मिनी जून वायदा सप्ताह के अंत में 586 रुपये या 6.69 फीसदी की तेजी के संग 9348 रुपये प्रति बैरल के भाव पर पहुंचा। इनके अलावा नैचुरल गैस मई वायदा सप्ताह के आरंभ में 262.6 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 281.7 रुपये के उच्च और 260.2 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 263.9 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 13.5 रुपये या 5.12 फीसदी की मजबूती के साथ 277.4 रुपये प्रति एमएमबीटीयू बंद हुआ। जबकि नैचुरल गैस-मिनी मई वायदा सप्ताह के अंत में 13.4 रुपये या 5.08 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 277.4 रुपये प्रति एमएमबीटीयू पर आ गया।
कृषि जिंसों में मेंथा ऑयल मई वायदा सप्ताह के आरंभ में 988.8 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के अंत में 6.9 रुपये या 0.7 फीसदी की तेजी के संग 994.5 रुपये प्रति किलो हुआ।
कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर सप्ताह के दौरान सोना के विभिन्न अनुबंधों में 129687.66 करोड़ रुपये और चांदी के विभिन्न अनुबंधों में 144216.71 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। इसके अलावा तांबा के वायदाओं में 39287.71 करोड़ रुपये, एल्यूमीनियम और एल्यूमीनियम-मिनी के वायदाओं में 4572.51 करोड़ रुपये, सीसा और सीसा-मिनी के वायदाओं में 216.88 करोड़ रुपये, जस्ता और जस्ता-मिनी के वायदाओं में 4079.30 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
इन जिंसों के अलावा क्रूड ऑयल और क्रूड ऑयल-मिनी के वायदाओं में 43331.16 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। जबकि नैचुरल गैस और नैचुरल गैस-मिनी के वायदाओं में 26316.45 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। मेंथा ऑयल के वायदा में 18.14 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई।
ओपन इंटरेस्ट सप्ताह के अंत में सोना के वायदाओं में 7924 लोट, सोना-मिनी के वायदाओं में 39985 लोट, गोल्ड-गिनी के वायदाओं में 9095 लोट, गोल्ड-पेटल के वायदाओं में 106146 लोट और गोल्ड-टेन के वायदाओं में 18847 लोट के स्तर पर था। जबकि चांदी के वायदाओं में 8355 लोट, चांदी-मिनी के वायदाओं में 17331 लोट और चांदी-माइक्रो वायदाओं में 45192 लोट के स्तर पर था। क्रूड ऑयल के वायदाओं में 8153 लोट और नैचुरल गैस के वायदाओं में 20189 लोट के स्तर पर था।

Credit : Naimish Trivedi
Matribhumisamachar


