लोड हो रहा है...

ज़ी सिनेमा पर इस रविवार कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक एंटरटेनर ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर, 18 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

मुंबई, 16 अक्टूबर, 2026: एक संयोग भरी मुलाकात, अनपेक्षित प्यार और दिल की ख्वाहिशों व परिवार की जिम्मेदारियों के बीच एक मुश्किल फैसला। इन्हीं के इर्द गिर्द घूमती है ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ की कहानी। रोमांस, हँसी मज़ाक, पारिवारिक जज़्बातों और प्यार में पड़ने की खुशी से सजी यह फिल्म दिखाती है कि क्या दो लोग अपने परिवार की उम्मीदों और जिम्मेदारियों के बीच अपने रिश्ते को निभा पाते हैं। देखिए ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का प्रीमियर, ज़ी सिनेमा पर, रविवार, 18 अक्टूबर, दोपहर 12 बजे।

समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में कार्तिक आर्यन रेहान ‘रे’ मेहरा के किरदार में हैं, जो अमेरिका में रहने वाला एक आत्मविश्वासी और बेफिक्र वेडिंग प्लानर है। वहीं, अनन्या पांडे रूमी वर्धन सिंह के किरदार में हैं, जो एक ऐसे प्यार की तलाश में है, जिसमें सच्चाई हो और रिश्ता दिल से जुड़ा हो। फिल्म की कहानी दो ऐसे लोगों की है, जिनकी सोच और व्यक्तित्व एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं, लेकिन फिर भी वो अनजाने में एक दूसरे की तरफ खिंचे चले आते हैं। हँसी-मज़ाक भरी नोकझोंक, दिल छू लेने वाले पल और अपने परिवारों से गहरे जुड़ाव के बीच उनका रिश्ता धीरे धीरे मजबूत होने लगता है। लेकिन, तभी उन्हें एक मुश्किल हकीकत का सामना करना पड़ता है। अपने परिवार के प्रति उनकी जिम्मेदारियाँ उन्हें साथ भविष्य बनाने से रोक सकते हैं।

रोमांस, जज़्बातों और पारिवारिक ड्रामे से सजी यह फिल्म प्यार और फर्ज के बीच संतुलन बनाने की चुनौती को सामने लाती है। यह सवाल भी उठाती है कि क्या रे और रूमी परिवार की उम्मीदों और ज़िंदगी में जरूरी समझौतों के बीच अपने रिश्ते को निभा पाएँगे? फिल्म में जैकी श्रॉफ, नीना गुप्ता और कई अन्य कलाकार भी अहम् सहायक भूमिकाओं में नज़र आएँगे।

दिलकश अदाकारी, हल्की फुल्की कॉमेडी, खूबसूरत लोकेशन्स और परिवार के साथ बिताए दिल छू लेने वाले पलों से सजी ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ एक ऐसी एंटरटेनर है, जो प्यार, रिश्तों और हमारी ज़िंदगी को आकार देने वाले लोगों की अहमियत का जश्न मनाती है।

- Advertisement -

देखना न भूलें ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का टीवी प्रीमियर, रविवार, 18 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।

Featured Article

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।