शनिवार, अप्रैल 18 2026 | 07:54:14 PM
Breaking News
Home / व्यापार / सोना-चांदी के वायदा में परस्पर विरुद्ध चालः सोना वायदा 282 रुपये नरम, चांदी वायदा में 4860 रुपये का सुधारः क्रूड ऑयल 251 रुपये तेज

सोना-चांदी के वायदा में परस्पर विरुद्ध चालः सोना वायदा 282 रुपये नरम, चांदी वायदा में 4860 रुपये का सुधारः क्रूड ऑयल 251 रुपये तेज

Follow us on:

कमोडिटी वायदाओं में 232611 करोड़ रुपये और कमोडिटी ऑप्शंस में 3351605 करोड़ रुपये का दर्ज हुआ साप्ताहिक टर्नओवरः सोना-चांदी के वायदाओं में 137703 करोड़ रुपये का हुआ साप्ताहिक कारोबारः बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स फ्यूचर्स 37273 पॉइंट के स्तर पर

मुंबईः देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर 10 से 16 अप्रैल के सप्ताह के दौरान कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 3584219.15 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज हुआ। कमोडिटी वायदाओं में 232611.45 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि कमोडिटी ऑप्शंस में 3351605.81 करोड़ रुपये का नॉशनल टर्नओवर हुआ। बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स का अप्रैल वायदा 37273 पॉइंट के स्तर पर बंद हुआ। कमोडिटी ऑप्शंस में सप्ताह के दौरान कुल प्रीमियम टर्नओवर 49696.35 करोड़ रुपये का हुआ।

आलौच्य अवधि के सप्ताह के दौरान कीमती धातुओं में सोना-चांदी के वायदाओं में 137703.49 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। एमसीएक्स सोना जून वायदा सप्ताह के आरंभ में 152685 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 155065 रुपये के उच्च और 151255 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 153434 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 282 रुपये या 0.18 फीसदी की नरमी के साथ 153152 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ। गोल्ड-गिनी अप्रैल वायदा सप्ताह के अंत में 180 रुपये या 0.15 फीसदी औंधकर 122239 रुपये प्रति 8 ग्राम पर आ गया। गोल्ड-पेटल अप्रैल वायदा 9 रुपये या 0.06 फीसदी गिरकर सप्ताह के अंत में 15323 रुपये प्रति 1 ग्राम के भाव पर पहुंचा। सोना-मिनी मई वायदा सप्ताह के आरंभ में 150905 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 153500 रुपये के उच्च और 149733 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में 310 रुपये या 0.2 फीसदी लुढ़ककर 151762 रुपये प्रति 10 ग्राम बोला गया। गोल्ड-टेन अप्रैल वायदा प्रति 10 ग्राम सप्ताह के आरंभ में 151567 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 154332 रुपये के उच्च और 150058 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 152366 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 277 रुपये या 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 152089 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ।

चांदी के वायदाओं में चांदी मई वायदा सप्ताह के आरंभ में 242515 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 255735 रुपये और नीचे में 236452 रुपये पर पहुंचकर, 243768 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 4860 रुपये या 1.99 फीसदी बढ़कर 248628 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ। इनके अलावा चांदी-मिनी अप्रैल वायदा सप्ताह के अंत में 4259 रुपये या 1.73 फीसदी की तेजी के संग 250195 रुपये प्रति किलो हुआ। जबकि चांदी-माइक्रो अप्रैल वायदा 4438 रुपये या 1.81 फीसदी तेज होकर सप्ताह के अंत में यह कॉन्ट्रैक्ट 250300 रुपये प्रति किलो पर आ गया।

मेटल वर्ग में सप्ताह के दौरान 32981.20 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। तांबा अप्रैल वायदा सप्ताह के अंत में 75.75 रुपये या 6.35 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 1268.7 रुपये प्रति किलो पर आ गया। जबकि जस्ता अप्रैल वायदा 9.4 रुपये या 2.84 फीसदी की मजबूती के साथ सप्ताह के अंत में 340.25 रुपये प्रति किलो बोला गया। इसके सामने एल्यूमीनियम अप्रैल वायदा 18.6 रुपये या 5.25 फीसदी बढ़कर 372.85 रुपये प्रति किलो के भाव पर सप्ताह के अंत में बंद हुआ। जबकि सीसा अप्रैल वायदा 15 पैसे या 0.08 फीसदी घटकर सप्ताह के अंत में 194.35 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ।

इन जिंसों के अलावा कारोबारियों ने एनर्जी सेगमेंट में सप्ताह के दारन 61906.39 करोड़ रुपये के सौदे किए। एमसीएक्स क्रूड ऑयल मई वायदा 8516 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 9075 रुपये और नीचे में 8243 रुपये पर पहुंचकर, सप्ताह के अंत में 251 रुपये या 3.02 फीसदी की तेजी के संग 8576 रुपये प्रति बैरल के भाव पर पहुंचा। जबकि क्रूड ऑयल-मिनी मई वायदा सप्ताह के अंत में 251 रुपये या 3.02 फीसदी की बढ़त के साथ 8574 रुपये प्रति बैरल के भाव पर बंद हुआ। इनके अलावा नैचुरल गैस अप्रैल वायदा 251.6 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 255.9 रुपये और नीचे में 240.4 रुपये पर पहुंचकर, 250.6 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 4 रुपये या 1.6 फीसदी गिरकर 246.6 रुपये प्रति एमएमबीटीयू के भाव पर पहुंचा। जबकि नैचुरल गैस-मिनी अप्रैल वायदा सप्ताह के अंत में 4 रुपये या 1.6 फीसदी लुढ़ककर 246.6 रुपये प्रति एमएमबीटीयू बोला गया।

कृषि जिंसों में सप्ताह के दौरान मेंथा ऑयल अप्रैल वायदा 1002 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के अंत में 13.7 रुपये या 1.37 फीसदी औंधकर 984.9 रुपये प्रति किलो पर आ गया।

कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर आलौच्य अवधि के सप्ताह के दौरान सोना के विभिन्न अनुबंधों में 81392.54 करोड़ रुपये और चांदी के विभिन्न अनुबंधों में 56310.95 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। इसके अलावा तांबा के वायदाओं में 25635.33 करोड़ रुपये, एल्यूमीनियम और एल्यूमीनियम-मिनी के वायदाओं में 4645.07 करोड़ रुपये, सीसा और सीसा-मिनी के वायदाओं में 106.83 करोड़ रुपये, जस्ता और जस्ता-मिनी के वायदाओं में 2437.87 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

इन जिंसों के अलावा क्रूड ऑयल और क्रूड ऑयल-मिनी के वायदाओं में 45339.42 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। जबकि नैचुरल गैस और नैचुरल गैस-मिनी के वायदाओं में 16387.81 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। मेंथा ऑयल के वायदा में 14.15 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। जबकि कॉटन के वायदाओं में 4.02 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

सप्ताह के अंत में ओपन इंटरेस्ट सोना के वायदाओं में 7864 लोट, सोना-मिनी के वायदाओं में 35545 लोट, गोल्ड-गिनी के वायदाओं में 13052 लोट, गोल्ड-पेटल के वायदाओं में 160756 लोट और गोल्ड-टेन के वायदाओं में 29163 लोट के स्तर पर था। जबकि चांदी के वायदाओं में 5899 लोट, चांदी-मिनी के वायदाओं में 14159 लोट और चांदी-माइक्रो वायदाओं में 53742 लोट के स्तर पर था। क्रूड ऑयल के वायदाओं में 9405 लोट और नैचुरल गैस के वायदाओं में 35831 लोट के स्तर पर था।

इंडेक्स फ्यूचर्स में बुलडेक्स अप्रैल वायदा सप्ताह के आरंभ में 36696 पॉइंट पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 37396 के उच्च और 36696 के नीचले स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में 920 पॉइंट बढ़कर 37273 पॉइंट के स्तर पर बंद हुआ।

Credit : Naimish Trivedi

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

क्रूड ऑयल वायदा 390 रुपये फिसलाः सोना वायदा में 72 रुपये और चांदी वायदा में 2876 रुपये की वृद्धि

कमोडिटी वायदाओं में 20323.29 करोड़ रुपये और कमोडिटी ऑप्शंस में 104691.37 करोड़ रुपये का दर्ज …