रोमन मैसन ने ईस्ट इंडिया में शुरू किया नया अध्याय, क्वेस्ट मॉल में खोला पहला स्टैंडअलोन बुटीक, जो कोलकाता का प्रमुख लग्जरी हब और इस क्षेत्र के हाई-एंड रिटेल मार्केट का गेटवे है
कोलकाता, सितंबर 2026: मशहूर रोमन हाई ज्वेलर, बुल्गरी ने कोलकाता के क्वेस्ट मॉल में अपना पहला बुटीक लॉन्च किया है। 115 वर्ग मीटर में फैला यह नया बुटीक भारत में मैसन के सफर का एक और अहम् पड़ाव है। यहाँ बुल्गरी की ज्वेलरी, वॉचेज, एक्सेसरीज़ और लग्जरी लेदर गुड्स का कलेक्शन मिलेगा। कोलकाता कला, कारीगरी और संस्कृति से अपने पुराने जुड़ाव के लिए जाना जाता है।
क्वेस्ट मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित यह बुटीक मॉडर्न रोम की झलक पेश करता है, जहाँ इटालियन कारीगरी को कोलकाता की कला और वास्तुकला से जोड़ा गया है। बुल्गरी के विया कोंडोटी स्थित ऐतिहासिक फ्लैगशिप से प्रेरित इस जगह में खास डिजाइन, कीमती मटेरियल और शानदार माहौल के जरिए मैसन की रोमन विरासत को प्रदर्शित किया गया है। एंट्रेंस पर ट्रैवर्टिनो पोर्टल्स रोम की पुरानी वास्तुकला की याद दिलाते हैं। वहीं, रोमन कैपिटल्स में बुल्गरी लोगो वाला आइकॉनिक इम्पीरियल ग्रीन पेलमेट मैसन की खास पहचान में से एक है और प्राचीन रोम की खूबसूरत झलक पेश करता है।
बुटीक के अंदर इटालियन आर्किटेक्ट कार्लो स्कार्पा से प्रेरित ट्रैवर्टिनो और ओनिक्स मार्बल के काउंटर हैं। फ्लूटेड वॉल्स प्राचीन रोमन कॉलम्स की भव्यता को मॉडर्न अंदाज में प्रस्तुत करती हैं। यहाँ वेनिनी का खास सर्पेंटी झूमर भी है, जिसे मुरानो ग्लास से हाथ से तैयार किया गया है और इसमें करीब 300 क्रिस्टल वैंड्स हैं। कर्व्ड शोकेसेज रोमन सूर्यास्त जैसी गर्म रोशनी का एहसास देते हैं। एंडी वॉरहोल की कलाकृतियाँ इंटीरियर में एक खास सांस्कृतिक रंग जोड़ती हैं। ये बुल्गरी के साथ कलाकार के खास जुड़ाव और मैसन की ज्वेलरी को कन्टेम्परेरी आर्ट के एक रूप के तौर पर देखने के उनके नजरिए को खूबसूरती से प्रदर्शित करता है।
बुटीक में एक खास आर्ट इंस्टॉलेशन भी है, जो रोम और कोलकाता के बीच जुड़ाव को उजागर करता है। इसे हाथ से तैयार किया गया है, जिसमें दोनों शहरों के नक्शों को एक खूबसूरत सर्पेंटी फॉर्म से जोड़ा गया है। यह दोनों शहरों के इतिहास और संस्कृति के बीच जुड़ाव को दर्शाता है। कोलकाता की तरफ विक्टोरिया मेमोरियल को दिखाया गया है, जो शहर की सबसे पहचान वाली जगहों में से एक है और कला, संस्कृति और बौद्धिक जीवन से इसके जुड़ाव को दर्शाता है। मिलान के कारीगरों पिक्टालैब ने इसे हाथ से पेंट किया है और थ्री-डायमेंशनल मोटिफ्स व गोल्ड लीफ से सजाया है। यह इंस्टॉलेशन बुल्गरी की पुरानी विरासत, मॉडर्न क्रिएटिविटी और शानदार कारीगरी को एक साथ दिखाता है।
बुटीक में एक खास आर्ट इंस्टॉलेशन भी है, जो रोम और कोलकाता के बीच जुड़ाव को उजागर करता है। इसे हाथ से तैयार किया गया है, जिसमें दोनों शहरों के नक्शों को एक खूबसूरत सर्पेंटी फॉर्म के जरिए जोड़ा गया है। यह सर्पेंटी दोनों शहरों के शहरी इलाकों के बीच से गुजरता है और उनके इतिहास और संस्कृति के रिश्ते को दर्शाता है। कोलकाता की तरफ विक्टोरिया मेमोरियल को जगह दी गई है, जो शहर की लोकप्रिय जगहों में से एक है। यह कला, संस्कृति और बौद्धिक जीवन के केंद्र के तौर पर कोलकाता की दीर्घकालिक पहचान को भी उजागर करता है। मिलान के कारीगरों पिक्टालैब ने इस इंस्टॉलेशन को हाथ से पेंट किया है और इसे थ्री-डायमेंशनल मोटिफ्स और गोल्ड लीफ से सजाया है। यह इंस्टॉलेशन बुल्गरी की पुरानी विरासत, मॉडर्न क्रिएटिविटी और बेहतरीन कारीगरी को एक साथ जोड़ने की खासियत को सामने लाता है।
कोलकाता बुटीक में ग्राहकों को ज्वेलरी, वॉचेज, एक्सेसरीज और लग्जरी लेदर गुड्स के साथ बुल्गरी का पूरा एक्सपीरियंस मिलेगा। मैसन के खास कलेक्शन में सर्पेंटी और ऑक्टो पर खास फोकस रहेगा। ये दोनों बुल्गरी के खास डिजाइन को सामने लाते हैं। सर्पेंटी अपने बदलते अंदाज और आकर्षक खूबसूरती के लिए जाना जाता है, वहीं ऑक्टो अपने आर्किटेक्चरल डिजाइन और बेहतरीन वॉचमेकिंग के लिए खास है। बुटीक में भारत के लिए खास तौर पर तैयार किए गए बुल्गरी के कलेक्शन भी होंगे, जिनमें बी.जीरो1 कड़ा ब्रेसलेट और बुल्गरी मंगलसूत्र शामिल हैं। इसके साथ बी.जीरो1, दीवास’ ड्रीम, बुल्गरी बुल्गरी और बुल्गरी टुबोगास जैसे मशहूर कलेक्शन भी यहां मिलेंगे।
कलेक्शन के अलावा, बुटीक को ग्राहकों के साथ खास और लंबे समय तक बने रहने वाले रिश्ते बनाने के बुल्गरी के विचार को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। हाई ज्वेलरी के ग्राहकों के लिए प्राइवेट अपॉइंटमेंट और मैसन के कार्नेट प्रोग्राम की सुविधा होगी, जिसके जरिए खास ज्वेलरी सीधे कोलकाता लाई जाएगी। खास तौर पर चुने गए इवेंट्स और शहर की कला-संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम बुटीक को कोलकाता की जिंदगी से और करीब जोड़ेंगे। यहाँ बुल्गरी की रोमन पहचान कोलकाता की क्रिएटिव दुनिया से जुड़ती नजर आएगी।
दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद में अपनी मौजूदगी के बाद कोलकाता भारत में बुल्गरी का चौथा डेस्टिनेशन बन गया है। यह विस्तार देश में अपनी लग्जरी मौजूदगी को मजबूत करने की मैसन की सोच का हिस्सा है। बुल्गरी ऐसे शहरों पर फोकस कर रहा है, जहाँ कला और संस्कृति की समझ रखने वाले ग्राहक और बेहतरीन कारीगरी की कद्र करने वाले लोग मौजूद हैं। भारत के कला और बौद्धिक जीवन का प्राचीन केंद्र कोलकाता, देश में बुल्गरी की आगे की योजना का अहम् हिस्सा है। इससे ईस्ट इंडिया में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने की मैसन की प्रतिबद्धता भी सामने आती है।
बुटीक के लॉन्च पर बुल्गरी मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, स्टेफान लार्हर ने कहा, “हम कोलकाता में अपना नया बुटीक लॉन्च करके काफी हर्षित महसूस कर रहे हैं। यह शहर अपनी शानदार कला और संस्कृति के साथ बेहतरीन कारीगरी की कद्र के लिए जाना जाता है। भारत बुल्गरी के लिए एक अहम् मार्केट है और यह लॉन्च देश में मैसन के सफर का एक और अहम् पड़ाव है। हम कोलकाता और पूरे ईस्ट इंडिया से आने वाले अपने ग्राहकों का स्वागत करने और उनके साथ बुल्गरी की क्रिएटिविटी, नए प्रयोग और रोमन अंदाज को साझा करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”
बुल्गरी कोलकाता बुटीक
ग्राउंड फ्लोर, 33, क्वेस्ट मॉल, सैयद अमीर अली एवेन्यू, पार्क सर्कस, कोलकाता, 700017, पश्चिम बंगाल, भारत।
स्टोर टाइमिंग: सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक
वेबसाइट: https://www.bulgari.com/en-in/
