– शोरूम के पुनः शुभारंभ के साथ ग्राहकों को मिलेगा खरीदारी का बेहतर अनुभव और आभूषणों के विशेष डिजाइनों की आकर्षक रेंज
अहिल्यानगर, 17 अक्टूबर: दुनिया के चौथे सबसे बड़े ज्वेलरी रिटेलर और ‘द रिस्पॉन्सिबल ज्वेलर’ के रूप में पहचाने जाने वाले मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने महाराष्ट्र के अहिल्यानगर स्थित अपने शोरूम को नए सिरे से शुरू किया है। इस पहल के साथ कंपनी ने क्षेत्र में अपनी खुदरा उपस्थिति को और मजबूत किया है।
5,632 वर्ग फुट में फैले इस शोरूम में गोल्ड, डायमंड्स, प्लैटिनम और सिल्वर के आभूषणों की विशेष रेंज उपलब्ध है। ग्राहकों की विभिन्न पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यहां अलग-अलग अवसरों के लिए आकर्षक डिजाइनों का विस्तृत संग्रह पेश किया गया है।
मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के निर्धारित रिटेल मानकों के अनुरूप तैयार किया गया यह शोरूम ग्राहकों को आरामदायक और बेहतर खरीदारी का अनुभव प्रदान करता है। यहां रोजमर्रा में पहनने वाले आभूषणों से लेकर शादी-विवाह, त्योहारों और अन्य खास अवसरों के लिए विभिन्न श्रेणियों में आभूषणों के आकर्षक डिजाइन उपलब्ध हैं।
शोरूम का भव्य उद्घाटन अभिनेत्री प्रार्थना बेहेरे द्वारा किया गया। इस अवसर पर कंपनी के वरिष्ठ पदाधिकारी सहित कई गणमान्य अतिथि और ग्राहक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मलाबार ग्रुप के चेयरमैन एम. पी. अहमद ने कहा, “अहिल्यानगर स्थित हमारे शोरूम का पुनः शुभारंभ ग्राहकों के और करीब पहुंचने तथा उन्हें आभूषणों की विभिन्न श्रेणियों में अधिक विकल्प उपलब्ध कराने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम चाहते हैं कि मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के शोरूम में आने वाले प्रत्येक ग्राहक को गुणवत्ता, पारदर्शिता और बेहतर सेवा के साथ एक भरोसेमंद और सुखद अनुभव मिले। ग्राहकों की पसंद लगातार बदल रही है। ऐसे में हम परंपराओं का सम्मान करते हुए आधुनिक पसंद के अनुरूप आभूषणों के नए और आकर्षक संग्रह पेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
शोरूम के पुनः शुभारंभ के अवसर पर ग्राहकों को विशेष शुरुआती ऑफर्स का लाभ भी मिलेगा। इसके तहत गोल्ड, अनकट डायमंड्स और जेमस्टोन्स आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर 30% तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा, हीरों के मूल्य पर भी 30% तक की छूट का लाभ उठाया जा सकता है। ये ऑफर्स 15 नवंबर 2026 तक वैध हैं।
मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स पारदर्शी और जिम्मेदार खुदरा कारोबार के अपने सिद्धांतों का लगातार पालन करता है। ब्रांड की ‘मलाबार प्रॉमिसेस’ पहल के तहत ग्राहकों को गोल्ड और डायमंड्स के आभूषणों के एक्सचेंज पर 100% मूल्य, पारदर्शी कीमतें, आजीवन निःशुल्क रखरखाव सेवा और जिम्मेदारीपूर्वक प्राप्त स्रोतों से तैयार किए गए उत्पादों का लाभ मिलता है।
कंपनी के सभी सोने के आभूषणों पर HUID के साथ BIS हॉलमार्क होता है, जबकि सभी हीरे के आभूषणों की जांच की जाती है और उन्हें प्रमाणित किया जाता है। इन पहलों के माध्यम से कंपनी ग्राहकों के विश्वास, गुणवत्ता और पारदर्शिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।
Featured Article

