शनिवार, अप्रैल 11 2026 | 12:55:34 AM
Breaking News
Home / व्यापार / सप्ताह के दौरान सोना वायदा 15317 रुपये और चांदी वायदा 36502 रुपये लुढ़काः क्रूड ऑयल वायदा में 263 रुपये का ऊछाल

सप्ताह के दौरान सोना वायदा 15317 रुपये और चांदी वायदा 36502 रुपये लुढ़काः क्रूड ऑयल वायदा में 263 रुपये का ऊछाल

Follow us on:

कमोडिटी वायदाओं में 355217 करोड़ रुपये और कमोडिटी ऑप्शंस में 3648685 करोड़ रुपये का दर्ज हुआ साप्ताहिक टर्नओवरः सोना-चांदी के वायदाओं में 226392 करोड़ रुपये का हुआ साप्ताहिक कारोबारः बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स फ्यूचर्स 36981 पॉइंट के स्तर पर

मुंबईः देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर 13 से 19 मार्च के सप्ताह के दौरान कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 4003907.95 करोड़ रुपये का उल्लेखनीय टर्नओवर दर्ज हुआ। कमोडिटी वायदाओं में 355217.74 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि कमोडिटी ऑप्शंस में 3648685.31 करोड़ रुपये का नॉशनल टर्नओवर हुआ। बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स का मार्च वायदा 36981 पॉइंट के स्तर पर बंद हुआ। कमोडिटी ऑप्शंस में कुल प्रीमियम टर्नओवर 61607.49 करोड़ रुपये का हुआ।

आलौच्य अवधि के सप्ताह के दौरान कीमती धातुओं में सोना-चांदी के वायदाओं में 226392.33 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। एमसीएक्स सोना अप्रैल वायदा सप्ताह के आरंभ में 160251 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 160673 रुपये के उच्च और 141121 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 160271 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 15317 रुपये या 9.56 फीसदी लुढ़ककर 144954 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ। गोल्ड-गिनी मार्च वायदा सप्ताह के अंत में 12738 रुपये या 9.7 फीसदी औंधकर 118538 रुपये प्रति 8 ग्राम पर आ गया। गोल्ड-पेटल मार्च वायदा 1638 रुपये या 9.93 फीसदी गिरकर सप्ताह के अंत में 14852 रुपये प्रति 1 ग्राम के भाव पर पहुंचा। सोना-मिनी अप्रैल वायदा सप्ताह के आरंभ में 160411 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 160749 रुपये के उच्च और 141089 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में 15350 रुपये या 9.57 फीसदी लुढ़ककर 145017 रुपये प्रति 10 ग्राम बंद हुआ। गोल्ड-टेन मार्च वायदा प्रति 10 ग्राम सप्ताह के आरंभ में 161979 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 161979 रुपये के उच्च और 141116 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 161359 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 15907 रुपये या 9.86 फीसदी की गिरावट के साथ 145452 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ।

मार्केट की पिछली रिपोर्ट के लिए: यहाँ क्लिक करें – MCX पिछला साप्ताहिक अपडेट

चांदी के वायदाओं में चांदी मई वायदा सप्ताह के आरंभ में 266001 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 269186 रुपये और नीचे में 214212 रुपये पर पहुंचकर, 267962 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 36502 रुपये या 13.62 फीसदी लुढ़ककर 231460 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ। इनके अलावा चांदी-मिनी अप्रैल वायदा सप्ताह के अंत में 36840 रुपये या 13.46 फीसदी गिरकर 236774 रुपये प्रति किलो हुआ। जबकि चांदी-माइक्रो अप्रैल वायदा 36741 रुपये या 13.42 फीसदी औंधकर सप्ताह के अंत में 236979 रुपये प्रति किलो पर आ गया।

मेटल वर्ग में 29178.75 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। तांबा मार्च वायदा सप्ताह के अंत में 90.35 रुपये या 7.51 फीसदी औंधकर 1111.95 रुपये प्रति किलो पर आ गया। जबकि जस्ता मार्च वायदा 18.75 रुपये या 5.76 फीसदी लुढ़ककर सप्ताह के अंत में 306.60 रुपये प्रति किलो बंद हुआ। इसके सामने एल्यूमीनियम मार्च वायदा 19.5 रुपये या 5.57 फीसदी घटकर 330.45 रुपये प्रति किलो के भाव पर सप्ताह के अंत में बंद हुआ। जबकि सीसा मार्च वायदा 2 रुपये या 1.06 फीसदी घटकर सप्ताह के अंत में 186.25 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ।

सोने-चांदी की दैनिक कीमतों के लिए: आज का सोने का भाव – मातृभूमि समाचार

इन जिंसों के अलावा कारोबारियों ने एनर्जी सेगमेंट में 99604.66 करोड़ रुपये के सौदे किए। एमसीएक्स इलेक्ट्रिसिटी मार्च वायदा सप्ताह के आरंभ में प्रति एमडबल्यूएच 4980 रुपये के भाव से खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 5203 के उच्च और 4275 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में यह वायदा 480 रुपये या 10.05 फीसदी की गिरावट के साथ 4294 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। एमसीएक्स क्रूड ऑयल अप्रैल वायदा सप्ताह के आरंभ में 8830 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 9421 रुपये और नीचे में 8501 रुपये पर पहुंचकर, सप्ताह के अंत में 263 रुपये या 3.01 फीसदी की तेजी के संग 8998 रुपये प्रति बैरल के भाव पर पहुंचा। जबकि क्रूड ऑयल-मिनी अप्रैल वायदा 264 रुपये या 3.02 फीसदी की बढ़त के साथ 8999 रुपये प्रति बैरल के भाव पर सप्ताह के अंत में बंद हुआ। इनके अलावा नैचुरल गैस मार्च वायदा 300.4 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 307.90 रुपये और नीचे में 271.4 रुपये पर पहुंचकर, 297.6 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 2.10 रुपये या 0.71 फीसदी गिरकर 295.5 रुपये प्रति एमएमबीटीयू के भाव पर पहुंचा। जबकि नैचुरल गैस-मिनी मार्च वायदा 2.20 रुपये या 0.74 फीसदी लुढ़ककर सप्ताह के अंत में 295.40 रुपये प्रति एमएमबीटीयू बंद हुआ।

कृषि जिंसों में मेंथा ऑयल मार्च वायदा सप्ताह के आरंभ में 990 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के अंत में 21.20 रुपये या 2.13 फीसदी औंधकर 972.9 रुपये प्रति किलो पर आ गया। कॉटन मार्च वायदा सप्ताह के अंत में 760 रुपये या 2.95 फीसदी के ऊछाल के साथ 26520 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इलायची मार्च वायदा सप्ताह के आरंभ में प्रति किलोग्राम 2521 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के अंत में यह वायदा 101 रुपये या 4.00 फीसदी की नरमी के साथ 2424 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

शेयर बाजार की खबरों के लिए: बिज़नेस और इकोनॉमी न्यूज़

कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर आलौच्य अवधि के सप्ताह के दौरान सोना के विभिन्न अनुबंधों में 140514.63 करोड़ रुपये और चांदी के विभिन्न अनुबंधों में 85877.70 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। इसके अलावा तांबा के वायदाओं में 21370.04 करोड़ रुपये, एल्यूमीनियम और एल्यूमीनियम-मिनी के वायदाओं में 4822.79 करोड़ रुपये, सीसा और सीसा-मिनी के वायदाओं में 147.39 करोड़ रुपये, जस्ता और जस्ता-मिनी के वायदाओं में 2781.75 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

इन जिंसों के अलावा इलेक्ट्रिसिटी वायदाओं में 211.04 करोड़ रुपये, क्रूड ऑयल और क्रूड ऑयल-मिनी के वायदाओं में 74317.08 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। जबकि नैचुरल गैस और नैचुरल गैस-मिनी के वायदाओं में 25076.53 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। मेंथा ऑयल के वायदा में 28.68 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। जबकि कॉटन के वायदाओं में 10.22 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। इलायची वायदा में 3.10 करोड़ रुपये के ट्रेड हुए।

सप्ताह के अंत में ओपन इंटरेस्ट सोना के वायदाओं में 6441 लोट, सोना-मिनी के वायदाओं में 35386 लोट, गोल्ड-गिनी के वायदाओं में 11964 लोट, गोल्ड-पेटल के वायदाओं में 162971 लोट और गोल्ड-टेन के वायदाओं में 25574 लोट के स्तर पर था। जबकि चांदी के वायदाओं में 6312 लोट, चांदी-मिनी के वायदाओं में 15970 लोट और चांदी-माइक्रो वायदाओं में 57448 लोट के स्तर पर था। क्रूड ऑयल के वायदाओं में 19025 लोट और नैचुरल गैस के वायदाओं में 12661 लोट के स्तर पर था।

इंडेक्स फ्यूचर्स में बुलडेक्स मार्च वायदा सप्ताह के आरंभ में 39270 पॉइंट पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 39630 के उच्च और 36400 के नीचले स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में 3117 पॉइंट घटकर 36981 पॉइंट के स्तर पर बंद हुआ।

Credit : Naimish Trivedi

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

कानपुर सर्राफा बाजार में बड़ी हलचल: सोने की कीमतों में ₹2,340 की भारी गिरावट, चांदी ₹5,000 टूटी; जानें आज के ताजा भाव

कानपुर | शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 उत्तर प्रदेश के प्रमुख व्यापारिक केंद्र कानपुर के सर्राफा …