शुक्रवार, मई 22 2026 | 07:21:26 PM
Breaking News
Home / व्यापार / सप्ताह के दौरान सोना वायदा 2372 रुपये और चांदी वायदा 16219 रुपये लुढ़काः क्रूड ऑयल वायदा 8 रुपये नरम

सप्ताह के दौरान सोना वायदा 2372 रुपये और चांदी वायदा 16219 रुपये लुढ़काः क्रूड ऑयल वायदा 8 रुपये नरम

Follow us on:

कमोडिटी वायदाओं में 331916 करोड़ रुपये और कमोडिटी ऑप्शंस में 2328344 करोड़ रुपये का दर्ज हुआ साप्ताहिक टर्नओवरः सोना-चांदी के वायदाओं में 211105 करोड़ रुपये का हुआ साप्ताहिक कारोबार

मुंबईः देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर 15 से 21 मई के सप्ताह के दौरान कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 2660263.51 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज हुआ। कमोडिटी वायदाओं में 331916.87 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि कमोडिटी ऑप्शंस में 2328344.66 करोड़ रुपये का नॉशनल टर्नओवर हुआ। कमोडिटी ऑप्शंस में कुल साप्ताहिक प्रीमियम टर्नओवर 38654.45 करोड़ रुपये का हुआ।

आलौच्य अवधि के सप्ताह के दौरान कीमती धातुओं में सोना-चांदी के वायदाओं में 211105.05 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। एमसीएक्स सोना जून वायदा सप्ताह के आरंभ में 160790 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 160992 रुपये और नीचे में 157547 रुपये पर पहुंचकर, 161978 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 2372 रुपये या 1.46 फीसदी लुढ़ककर 159606 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ। गोल्ड-गिनी मई वायदा सप्ताह के अंत में 2105 रुपये या 1.62 फीसदी गिरकर 127780 रुपये प्रति 8 ग्राम हुआ। गोल्ड-पेटल मई वायदा 266 रुपये या 1.64 फीसदी लुढ़ककर सप्ताह के अंत में 15999 रुपये प्रति 1 ग्राम बंद हुआ। सोना-मिनी जून वायदा सप्ताह के आरंभ में 160003 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 160349 रुपये और नीचे में 157152 रुपये पर पहुंचकर, सप्ताह के अंत में 2448 रुपये या 1.52 फीसदी औंधकर 159005 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। गोल्ड-टेन मई वायदा प्रति 10 ग्राम सप्ताह के आरंभ में 159962 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 160620 रुपये और नीचे में 157159 रुपये पर पहुंचकर, 161664 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 2598 रुपये या 1.61 फीसदी गिरकर 159066 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ।

चांदी के वायदाओं में चांदी जुलाई वायदा सप्ताह के आरंभ में 280000 रुपये के भाव पर खूलकर, 283219 रुपये के उच्च और 264949 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 291102 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 16219 रुपये या 5.57 फीसदी की गिरावट के साथ 274883 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ। इनके अलावा चांदी-मिनी जून वायदा सप्ताह के अंत में 14893 रुपये या 5.07 फीसदी घटकर 278588 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ। जबकि चांदी-माइक्रो जून वायदा 14889 रुपये या 5.07 फीसदी गिरकर सप्ताह के अंत में 278594 रुपये प्रति किलो हुआ।

मेटल वर्ग में 36013.60 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। तांबा मई वायदा सप्ताह के अंत में 40.4 रुपये या 2.92 फीसदी औंधकर 1345.05 रुपये प्रति किलो पर आ गया। जबकि जस्ता मई वायदा सप्ताह के अंत में 5 पैसे या 0.01 फीसदी के सुधार के साथ 367.45 रुपये प्रति किलो पर आ गया। इसके सामने एल्यूमीनियम मई वायदा 1.25 रुपये या 0.32 फीसदी बढ़कर सप्ताह के अंत में 386.75 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ। जबकि सीसा मई वायदा सप्ताह के अंत में 40 पैसे या 0.2 फीसदी की नरमी के साथ 203.2 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ।

इन जिंसों के अलावा कारोबारियों ने एनर्जी सेगमेंट में 84786.45 करोड़ रुपये के सौदे किए। एमसीएक्स क्रूड ऑयल जून वायदा सप्ताह के आरंभ में 9458 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 10150 रुपये के उच्च और 9211 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में 8 रुपये या 0.09 फीसदी लुढ़ककर 9342 रुपये प्रति बैरल बंद हुआ। जबकि क्रूड ऑयल-मिनी जून वायदा सप्ताह के अंत में 9 रुपये या 0.1 फीसदी गिरकर 9339 रुपये प्रति बैरल के भाव पर बंद हुआ। इनके अलावा नैचुरल गैस मई वायदा सप्ताह के आरंभ में 281 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 303.4 रुपये के उच्च और 277.7 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 277.4 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 12.7 रुपये या 4.58 फीसदी की मजबूती के साथ 290.1 रुपये प्रति एमएमबीटीयू बंद हुआ। जबकि नैचुरल गैस-मिनी मई वायदा सप्ताह के अंत में 12.7 रुपये या 4.58 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 290.1 रुपये प्रति एमएमबीटीयू पर आ गया।

कृषि जिंसों में मेंथा ऑयल मई वायदा सप्ताह के आरंभ में 994.5 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के अंत में 9.2 रुपये या 0.93 फीसदी गिरकर 985.3 रुपये प्रति किलो हुआ।

कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर आलौच्य अवधि के सप्ताह के दौरान सोना के विभिन्न अनुबंधों में 101427.67 करोड़ रुपये और चांदी के विभिन्न अनुबंधों में 109677.38 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। इसके अलावा तांबा के वायदाओं में 27598.50 करोड़ रुपये, एल्यूमीनियम और एल्यूमीनियम-मिनी के वायदाओं में 4239.52 करोड़ रुपये, सीसा और सीसा-मिनी के वायदाओं में 103.27 करोड़ रुपये, जस्ता और जस्ता-मिनी के वायदाओं में 3951.14 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

इन जिंसों के अलावा क्रूड ऑयल और क्रूड ऑयल-मिनी के वायदाओं में 54086.50 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। जबकि नैचुरल गैस और नैचुरल गैस-मिनी के वायदाओं में 30600.96 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। मेंथा ऑयल के वायदा में 10.81 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई।

सप्ताह के अंत में ओपन इंटरेस्ट सोना के वायदाओं में 5799 लोट, सोना-मिनी के वायदाओं में 35596 लोट, गोल्ड-गिनी के वायदाओं में 6309 लोट, गोल्ड-पेटल के वायदाओं में 82823 लोट और गोल्ड-टेन के वायदाओं में 17242 लोट के स्तर पर था। जबकि चांदी के वायदाओं में 9189 लोट, चांदी-मिनी के वायदाओं में 19929 लोट और चांदी-माइक्रो वायदाओं में 48953 लोट के स्तर पर था। क्रूड ऑयल के वायदाओं में 14227 लोट और नैचुरल गैस के वायदाओं में 12420 लोट के स्तर पर था।

Credit : Naimish Trivedi

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

कानपुर मंडी भाव: दालों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी, गेहूं और धान के दाम स्थिर, जानें आज की पूरी रिपोर्ट

कानपुर । गुरुवार, 21 मई 2026 उत्तर प्रदेश के प्रमुख व्यापारिक केंद्र कानपुर की अनाज …